{"_id":"691228d01809a6fda009a5fd","slug":"the-path-to-knowledge-will-become-easier-1408-students-chose-bicycles-sirsa-news-c-128-1-sir1002-147437-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: आसान होगी ज्ञान की डगर...1408 विद्यार्थियों ने चुनीं साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: आसान होगी ज्ञान की डगर...1408 विद्यार्थियों ने चुनीं साइकिलें
Mon, 10 Nov 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 10 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में साइकिल पसंद करते हुए विद्यार्थी। स्रोत : विभाग
सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला शिक्षा विभाग की ओर सोमवार को साइकिल मेले का आयोजन किया गया। मेले में जिले के सातों खंडों से राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
साइकिल खरीदने व चलाने में विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभाग की ओर से नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पहले दिन साइकिल चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। मंगलवार को 11वीं कक्षा के विद्यार्थी अपनी पसंद की साइकिलें चुन सकेंगे। 1408 विद्यार्थियों ने साइकिलें पसंद कीं। इसमें 773 छात्र और 635 छात्राएं शामिल रहे।
शिक्षा विभाग इस मेले का आयोजन विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण साइकिलें उपलब्ध करवाना रहता हैं। विद्यालय स्कूल आने-जाने में आत्मनिर्भर बन सकें और नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि भी करते रहें। शिक्षा विभाग की पहल को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने खुशी जताई। मेले में विभिन्न कंपनियों और मॉडलों की साइकिलें प्रदर्शित की गईं। विभाग की ओर से 20 इंची साइकिल 3100 रुपये तथा 22 इंची साइकिल 3300 रुपये की दर से विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही है। इन साइकिलों को विशेष रूप से विद्यार्थियों की ऊंचाई और सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। साइकिलें मजबूत फ्रेम, बेहतर ब्रेक सिस्टम और आकर्षक डिजाइन के साथ विद्यार्थियों को खूब भा रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- --
विद्यार्थियों ने चलाकर देखीं साइकिलें
स्टेडियम में लगे विभिन्न स्टॉलों पर विद्यार्थियों की भीड़ दिनभर बनी रही। कई विद्यार्थियों ने साइकिल चलाकर उनकी गुणवत्ता और आराम का अनुभव किया। लड़कियों ने हल्के वजन और आकर्षक रंगों वाली साइकिलों में रुचि दिखाई। लड़कों ने मजबूत टायर और स्पोर्ट्स मॉडल साइकिलों को पसंद किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से विद्यार्थियों को सस्ती दरों पर साइकिल उपलब्ध कराने की यह योजना शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। विभाग का मानना है कि साइकिल न केवल विद्यार्थियों के लिए एक यातायात का साधन है, बल्कि यह उन्हें नियमित व्यायाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करती है।
-- -- -
11 कक्षा वीं के विद्यार्थी आज करेंगे साइकिलें पसंद
मंगलवार को 11वीं कक्षा के विद्यार्थी अपनी साइकिलें चुनेंगे, जिसके साथ साइकिल मेले का दूसरा दिन भी उतनी ही उत्साहपूर्ण रहने की संभावना है। शिक्षा विभाग ने बताया कि भविष्य में इस तरह के आयोजन जिले के अन्य खंडों में भी किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इस योजना का लाभ उठा सकें। मंगलवार को जिलेभर के राजकीय विद्यालयों के 11वीं कक्षा के विद्यार्थी इस मेले में भाग लेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इस प्रकार विद्यार्थियों ने पसंद की साइकिल
खंड , छात्र , छात्राएं, कुल
- सिरसा, 211, 209, 420
- बड़ागुढ़ा, 119, 88, 207
- चोपटा, 79, 86, 165
- डबवाली, 107, 71, 178
- रानियां, 142, 110, 252
- ऐलनाबाद, 34, 4, 38
- ओढां, 81, 67, 148
-- -
शहीद भगत सिंह में साइकिल मेले का आयोजन किया गया है। इस मेले में बच्चे अपनी मनपंसद साइकिल खरीद पाएंगे। अलग अलग तरह की साइकिल मेले में उनके लिए होती है और शिक्षा विभाग का प्रयास रहता है कि स्कूली बच्चे साइकिल जरूर खरीदें।
सुनीता साई, जिला शिक्षा अधिकारी, सिरसा