फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The pain of not getting pension 5100 even today: Ajay Singh

पेंशन 5100 नहीं किए जाने की टीस आज भी : अजय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
The pain of not getting pension 5100 even today: Ajay Singh
कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते अजय सिंह चौटाला।
ऐलनाबाद (सिरसा)। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने वीरवार को इनेलो पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करने की बात करते थे, आज उनको उस मोर्चे में बुलाया तक नहीं गया। जजपा ने बहुत ही कम समय में नया संगठन खड़ा किया और साढ़े 17 प्रतिशत वोटों के साथ दस विधायक भी जीते। इनेलो डेढ़ प्रतिशत के साथ केवल एक सीट पर ही सिमटकर रह गई।
विज्ञापन

डॉ. अजय सिंह ने वीरवार को ऐलनाबाद में पूर्व मंत्री भागीराम के कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार में उनकी हिस्सेदारी केवल दस प्रतिशत की है, इसीलिए चाहते हुए भी सभी कार्य पूरे नहीं किए जा सके। उनमें आज भी पेंशन 5100 नहीं किए जाने की टीस है। उन्होंने निर्धारित मिशन-2024 में दुष्यंत चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

चौटाला ने कहा कि मिशन 2024 के लिए जजपा ने प्रदेश सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में अपने कार्यक्रम तय किए हैं। उन्होंने कहा कि बीच में अफवाहों का भी दौर चला कि भाजपा-जजपा गठबंंधन टूटने जा रहा है, जो पूर्णत: निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने 75 फीसदी वादे पूरे किए
उन्हाेंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सभी दुष्यंत चौटाला के इस्तीफे की मांग करते थे, लेकिन इस्तीफा तो हरसिमरत कौर बादल ने भी दिया था, उसका क्या परिणाम निकला। उन्होंने कहा कि किसान को आर्थिक आजादी दिलाने का काम उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किया है। आज किसानों को उनकी उपज के दाम 48 घंटों में उनके खातों में डाले जा रहे हैं। पार्टी ने 75 प्रतिशत वादे पूरे किए हैं।


कुछ स्वार्थी लोग करते थे भ्रमित : वर्मा
जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी संगठन को मजबूत करना होगा। लगातार कुछ स्वार्थी लोग भ्रमित करते थे कि प्रदेश में बीजेपी-जेजेपी सरकार कभी भी टूट सकती है। अब एनडीए में शामिल होने से उनकी जुबान पर ताला लग गया है। उन्होंने कांग्रेस व आप पार्टी पर भी निशाना साधा। पूर्व मंत्री भागीराम ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर व पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पदचिह्नों पर चलते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed