फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The nights started getting cold as the temperature dropped

Sirsa News: रात के पारे में आई गिरावट तो सर्द होने लगीं रातें

Thu, 28 Nov 2024 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
The nights started getting cold as the temperature dropped
रात के समय बरनाला रोड़ से गुजरते हुए वाहन।
सिरसा। जिले में न्यूनतम तापमान में पिछले चार दिनों से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले एक सप्ताह की बात करें तो न्यूनतम तापमान में 9.1 डिग्री के गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

वीरवार को जिले को न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री के गिरावट के साथ 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 29.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में मौसम में बदलाव के कारण ठंड बढ़ने लगी है। लोग गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात होने के कारण ठंड ज्यादा महसूस हो रही है। जिले में 22 नवंबर के बाद से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ती ठंड के साथ स्वास्थ्य संबंधी बीमारी भी बढ़ रही हैं। लोगों में खांसी, जुकाम और वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में सर्दी लगातार बढ़ेगी। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 9.1 डिग्री के गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रकार बदला मौसम
दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
22 नवंबर 28.4 डिग्री 19.8 डिग्री
23 नवंबर 28 डिग्री 11 डिग्री
24 नवंबर 31 डिग्री 14.2 डिग्री
25 नवंबर 31 डिग्री 14.4 डिग्री
26 नवंबर 28 डिग्री 13.2 डिग्री
27 नवंबर 28.4 डिग्री 12 डिग्री
28 नवंबर 29.2 डिग्री 10.7 डिग्री


फसलों के लिहाज से अनुकूल मौसम

बताया जा रहा है कि यह मौसम रबी फसलों के लिए अनुकूल होता जा रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही रात को ओस गिरना शुरू हो गई है। ऐसे में खेतों में नमी देर तक रहेगी। रबी सीजन के फसलों के लिए खेतों में हर समय नमी की जरूरत होती है। रात के तापमान में गिरावट के साथ ही ओस से नमी रहने से बीच को अंकुरित होने में मदद मिलेगी और फसलें अच्छी होगी।





ठंड में लोगों को विशेष रूप से बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। सर्दी से लोग बुखार,जुकाम व खांसी से ग्रस्त हो रहे हैं। सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकले। लापरवाही बिलकुल भी नहीं बरतनी चाहिए।
- डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed