फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The new executive committee of Raaniya Bar was elected unopposed, Prakashveer became the president

Sirsa News: रानियां बार की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी, प्रकाशवीर अध्यक्ष बने

Fri, 21 Aug 2026 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 21 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
The new executive committee of Raaniya Bar was elected unopposed, Prakashveer became the president
रानियां। बार एसोसिएशन रानियां की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन वीरवार को सर्वसम्मति से किया गया। अधिवक्ताओं ने चुनाव की प्रक्रिया से हटकर आपसी सहमति और भाईचारे का परिचय दिया। प्रकाशवीर सिंह जालंधरा को अध्यक्ष, विनोद निमिवाल को उपाध्यक्ष तथा प्रदीप कौर को महिला आरक्षित उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा गुरबख्शिश सिंह मुटियार सचिव, जितेंद्र सहारण संयुक्त सचिव और सुनीता कंबोज महिला आरक्षित संयुक्त सचिव नियुक्त हुईं।उपाध्यक्ष विनोद निमिवाल ने बताया कि सभी पदों के लिए 11 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित था। वीरवार नामांकन का अंतिम दिन था। आपसी सहमति के चलते प्रत्येक पद पर एक-एक नामांकन दाखिल हुआ। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि बार के हित, अधिवक्ताओं के अधिकार और संगठन की मजबूती उनकी प्राथमिकता रहेंगे। साथ ही आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed