फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The love couple is getting threats, the court has directed the SP to investigate

Sirsa News: प्रेम युगल को मिल रहीं धमकियां कोर्ट का एसपी को जांच का निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
The love couple is getting threats, the court has directed the SP to investigate
सिरसा। जिला के एक प्रेमी युगल को मिल रही जान से मारने की धमकियों पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने सिरसा पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि यदि याचिकाकर्ताओं के जीवन और स्वतंत्रता को कोई वास्तविक खतरा पाया जाता है, तो आवश्यक कदम उठाएं।
विज्ञापन


मामले के अनुसार, सिरसा निवासी एक युवती ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में 19 अगस्त को याचिका दायर कर बताया था कि वह एक युवक से प्रेम करती है। उसके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं। माता-पिता और रिश्तेदारों की ओर से जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन


युवती का कहना है कि उसने अपना घर छोड़ दिया है, वह अपने प्रेमी के साथ रह रही है। उसने सिरसा पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर विचार नहीं किया। न्यायमूर्ति मनीषा बत्रा ने 20 अगस्त को याचिका का निपटारा करते हुए सिरसा पुलिस अधीक्षक को निर्देश जारी किया है कि इस मामले की जांच करें और यदि याचिकाकर्ता के जीवन को खतरा पाया जाता है तो जरूरी कदम उठाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed