फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The least in Dabwali and the highest number of vaccines for teenagers in Ellenabad

डबवाली में सबसे कम तो ऐलनाबाद में सबसे अधिक 15 से 17 आयु वर्ग के लाभार्थियों को लगी वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The least in Dabwali and the highest number of vaccines for teenagers in Ellenabad
शिविर में कोरोना वैक्सीन लगवाता बुजुर्ग। - फोटो : Sirsa
सिरसा। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी उम्र वर्ग के लोगों का विभाग की ओर से सभी गांवों, सीएचसी, पीएचसी और अन्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में अब तक डबवाली में सबसे कम और ऐलनाबाद में सबसे अधिक किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 18 साल तक 72060 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। अभी तक 34 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जा सका है। जिले के 60 फीसदी किशोर-किशोरियों ने अभी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से अब तक लगाई गई किशोरों को वैक्सीन
ब्लॉक लक्ष्य, वैक्सीनेशन
बडागुढ़ा 5074, 2353
चौटाला 7525, 4256
डबवाली 3223, 1411
ऐलनाबाद 8539, 5313
कालांवाली 6290, 2169
माधोसिंघाना 5350, 2234
नाथूसरी चोपटा 10686, 5265
ओढां 5587, 2664
रानियां 9938, 3920
सिरसा 9848, 4078
गांवों में भी विभाग की ओर से अब चलाया जा रहा है अभियान
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 17 लाख 88 हजार कोरोना वैक्सीन लाभार्थियों को लगाई जा चुकी है। वहीं अब दूसरी डोज लगाने के लिए विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है ताकि शेष रहे लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा सके। वहीं विभाग ने अब गांव स्तर पर वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। सभी गांवों में पहुंचकर विभाग की टीम लाभार्थियों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी केंद्रों पर अभी किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है। डबवाली और अन्य ब्लॉक में लाभार्थियों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने के लिए अब गांवों में भी टीमें पहुंच रही हैं।
-नितिन सोमानी, इंचार्ज वैक्सीनेशन प्रक्रिया, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed