फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The government should take effective steps to promote trade and industries in the state.

Sirsa News: प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाए सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The government should take effective steps to promote trade and industries in the state.
सिरसा। व्यापारियों के हित में लगातार संघर्ष करने के लिए हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने शुक्रवार को सिरसा की टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन

सरकार को व्यापारी व उद्योगपतियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देनी चाहिए, जबकि हरियाणा में व्यापार व उद्योग बढ़ाने से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार ने उद्योगों पर फिक्स चार्जिंग 165 रुपये प्रति किलो वाट से 290 रुपये करने से प्रदेश के उद्योगपतियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

सरकार ने बिजली दरों में कम करने की बजाएं दुकान, मकान व उद्योगों में बिजली की दरों में बढ़ोतरी करना उचित नहीं है। सरकार को प्रदेश में व्यापार व उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सस्ती बिजली व जमीन देनी चाहिए। सरकार की गलत नीतियों से कपास, दाल, ग्वार व राइस मिल हरियाणा में पलायन कर गए हैं। यहां तक कि गांव में जो छोटे व मध्यम उद्योग लगे हुए थे, वह 70 से 80 प्रतिशत उद्योग बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में नमकीन, बकरी, कूलर, पंखे, हैंडलूम, साबुन, तेल, पलंग, निवार आदि की फैक्टरियां होने पर गांव की महिलाएं व युवाओं को रोजगार मिला हुआ था। गांव स्तर पर उद्योग बंद होने पर लाखों लोगों का रोजगार छीन गया है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा, शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग, महासचिव अश्विनी बांसल, वैश्य समाज के प्रधान अंजनी कनोडिया, कोषाध्यक्ष भीम सिंगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed