फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The government should immediately withdraw the conditions imposed on the farmers: District President

किसानों पर थोपी गई शर्तों को अविलंब वापस ले सरकार : जिलाध्यक्ष

Tue, 31 Mar 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 31 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The government should immediately withdraw the conditions imposed on the farmers: District President
सिरसा में जेजेपी पदा​धिकारी मंडी में किसानों की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताते हुए । - फोटो : 1
सिरसा। जननायक जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंगलवार को अनाज मंडी का दौरा कर सरसों की फसलों की खरीद का जायजा लिया।
विज्ञापन


जेजेपी जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा, जेजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के प्रधान महासचिव राधेश्याम शर्मा, जिला प्रेस प्रवक्ता अमर सिंह ज्याणी, जिला कार्यालय सचिव हरिसिंह भारी, किसान प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शगनजीत सिंह गिल, शहरी प्रधान दीपक भाटिया, ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अनिल कासनियां, सुखमंदर सिंह सिहाग, राजन बावा आदि पदाधिकारियों ने मंडी में किसानों से बातचीत की। फसल खरीद के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

जेजेपी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार डिजिटल प्रक्रिया के नाम से किसानों को बेवजह परेशान कर रही है। स्वयं को किसान हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार ने ऐसे नियम किसानों पर थोपे हैं कि उन्हें अपनी फसल बेचना मुश्किल हो गया है। इस दौरान जेजेपी पदाधिकारियों ने मंडी में सरसों की टेस्टिंग करने वाली लैब बंद होने से किसानों के लिए संकट खड़ा हो गया है, जिसके समाधान के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह से उदासीन है।
विज्ञापन

उन्होंने एकस्वर में किसान हितों के लिए इस टेस्टिंग लैब को पुन: आरंभ करने व निशुल्क जांच करने की मांग की। साथ ही किसानों के लिए फसल पोर्टल पर बायोमेट्रिक सत्यापन की अनिवार्यता को भी गैर तार्किक बताया। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर अंकित करने, बायोमेट्रिक फोटो सत्यापन, टोकन कटवाने की प्रक्रिया लागू करने से प्रतीत होता है कि यह किसानों की फसल खरीदने के बजाय उनकी परीक्षा ली जा रही है। उन्होंने चेताया कि यदि शासन ने लागू किए गए गैर तार्किक शर्तों को वापस न लिया जो जेजेपी सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed