फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The girl reached the road while playing, died due to being hit by a speeding car

खेलते समय सड़क पर पहुंची बच्ची, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The girl reached the road while playing, died due to being hit by a speeding car
सिरसा। गांव हांडीखेड़ा के पास सड़क किनारे खेलते समय आठ वर्षीय बच्ची तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयानक था कि बच्ची चार से पांच फुट तक ऊपर आसमान में उछलकर जमीन पर जा गिरी। जिसके कारण बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए बच्ची के पिता प्रेम कुमार ने बताया कि वह शक्तिनगर कॉलोनी में रहते है और नरमे की चुगाई करने के लिए वह परिवार के साथ हांडी खेड़ा गांव में गए हुए थे। इस दौरान उसकी आठ वर्षीय बच्ची भी उनके साथ चली गई। तो उन्होंने बच्चों को सड़क के किनारे पेड़ की छांव में बैठा दिया और खुद नरमे चुगाई करने लग गए। बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्ची भागकर रोड पर आ गई। रोड पर आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसके बाद बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर वह रोड पर पहुंचे। वहीं उन्होंने बताया कि टक्कर के कारण बच्ची चार से पांच फुट तक उपर छलकर जमीन पर गिर गई थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने कार चालक को रोकने का प्रयास किया लेकिन कार चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। बच्ची के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed