फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The Food Safety Department team collected samples of pastries from the bakery.

Sirsa News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बेकरी से पेस्ट्री का भरा सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
The Food Safety Department team collected samples of pastries from the bakery.
कालांवाली।बेकरी पर सैंपल भरने की कार्रवाई करते हुए डॉ गौरव व अन्य । संवाद
कालांवाली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शिकायत के आधार पर रविवार को पुरानी मंडी में एक बेकरी से दो किस्म की पेस्ट्री का सैंपल लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव छाबड़ा ने बताया कि शहर के एक व्यक्ति ने उपायुक्त को शिकायत दी कि पुरानी मंडी में स्थित वर्धमान बेकरी से उन्होंने पेस्ट्री आदि खरीदी थी जोकि खराब थी जिससे उनका बच्चा बीमार हो गया।
विज्ञापन

इसके चलते उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर उन्होंने मौके का निरीक्षण किया ओर दो किस्म की पेस्ट्री के सैंपल लिए गए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण दौरान पाया गया कि बेकरी पर किसी प्रकार की कोई सफाई व्यवस्था नहीं थी, जिस पर दुकानदार को सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ गौरव ने कहा कि जो भी खाद्य पदार्थ बनाने और उसे बेचने का काम कर रहा है उसे विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक पंजीकरण करवाना और लाइसेंस लेना जरूरी है। इसके अलावा एक क्विंटल दूध बेचने वाले को पंजीकरण और इससे ज्यादा बेचने वाले को लाइसेंस लेना जरूरी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले पर एक्ट के मुताबिक 6 महीने तक की सजा और 5 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। आमजन की सुरक्षा के लिए विभाग काफी सख्त है और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed