फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The first Nagar Kirtan of Guru Tegh Bahadur's martyrdom centenary year will be held from Rodi.

Sirsa News: रोड़ी से निकलेगा गुरु तेग बहादुर के शहीदी शताब्दी वर्ष का पहला नगर कीर्तन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
The first Nagar Kirtan of Guru Tegh Bahadur's martyrdom centenary year will be held from Rodi.
रोड़ी। वह गुरुद्वारा जहां पर शनिवार को  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरु तेग बहादुर जी के 350वीं
रोड़ी। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) की ओर से गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 साला शहीदी शताब्दी वर्ष को समर्पित पहले नगर कीर्तन का शुभारंभ आठ नवंबर को सुबह 11 बजे गांव रोड़ी स्थित गुरुद्वारा गुरुसर साहिब पातशाही दसवीं से होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नगर कीर्तन की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के लिए कालांवाली में एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारियों की एचएसजीएमसी सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसमें सुरक्षा, यातायात और नगर कीर्तन के रूट के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। एचएसजीएमसी के सदस्य कुलदीप सिंह फग्गू ने बताया कि नगर कीर्तन का रूट तय कर लिया गया है।
विज्ञापन

यह गुरुद्वारा गुरुसर साहिब पातशाही दसवीं, रोड़ी से सुरतिया मोड़, जटानां कलां रोड, बस स्टैंड, रोड़ी थाना, मेन बाजार और माच्छी पत्ती होते हुए कालांवाली रोड तक जाएगा। इस दौरान धार्मिक झांकियां, कीर्तन जत्थे और श्रद्धालु संगत शामिल होगी। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर रोड़ी में तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारी, ग्राम पंचायत और सफाई कर्मचारी पिछले दो दिनों से क्षेत्र की सफाई और सड़क सुधार कार्य में जुटे हैं। रोड़ी स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है, जहां 8 नवंबर को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से जटानां कलां रोड बस स्टैंड से होते हुए गुरुद्वारा गुरुसर साहिब पातशाही दसवीं पहुंचेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से कालांवाली रोड व रोड़ी बैरियर से सुरतिया मोड़ तक सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लगे थे, लेकिन सीएम के आगमन की खबर मिलते ही दो दिन में ही प्रशासन ने सफाई अभियान छेड़ दिया। हालांकि, लोगों ने यह भी कहा कि गंदगी का स्थायी समाधान नहीं किया गया, बल्कि कचरे को सड़क किनारे बने नालों में डाल दिया गया, जिससे जलभराव और दुर्गंध की समस्या बढ़ सकती है।


ये रहेगा नगर कीर्तन का रूट

गुरुद्वारा गुरुसर साहिब पातशाही दसवीं, रोड़ी से शुरुआत होकर, सुरतिया मोड़ से जटानां कलां रोड बस स्टैंड से रोड़ी थाना के आगे से मुख्य बाजार से होते हुए माच्छी पत्ती से कालांवाली रोड व उसके बाद सड़क के रास्ते दोपहर 12 बजे गांव रोहन पहुंचेगी। इसके बाद 12:30 बजे गांव फग्गू में गुरु का लंगर, 1:30 बजे देसू, 2 बजे थिराज, 2:30 बजे पंजवाला, तीन बजे झोरड़रोही, 4 बजे कुरंगावाली, 4:30 बजे कमाल, 5 बजे पक्का शहीदां व छह बजे गांव दादू में नगर कीर्तन रात्रि विश्राम करेगा।


----
मुख्यमंत्री आने की खबर मिलते ही बदली रोड़ी की काया
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सूचना मिलते ही रोड़ी की तस्वीर बदल गई। जहां पहले सड़कों के किनारे कचरे के ढेर लगे थे, वहीं अब सफाई अभियान के चलते क्षेत्र चमक उठा है। प्रशासनिक टीमों ने दो दिनों में रोड रिपेयर, नालों की सफाई और पौधारोपण जैसे काम तेजी से पूरे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed