फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The fire system map of the garbage disposal plant of village Bakrianwali was not ready even after a month

Sirsa News: गांव बकरियांवाली के कचरा निस्तारण प्लांट का एक माह बाद भी नहीं हुआ फायर सिस्टम का नक्शा तैयार

Mon, 09 Oct 2023 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Oct 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
The fire system map of the garbage disposal plant of village Bakrianwali was not ready even after a month
बकरियांवाली में ​स्थित कचरा प्लांट । 

विज्ञापन
सिरसा।
गांव बकरियांवाली स्थित कचरा निस्तारण प्लांट को शुरू हुए एक माह से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक प्लांट में फायर सिस्टम लगाना तो दूर अभी तक इसका फाइनल प्रपोजल भी तैयार नहीं हुआ है। नगर परिषद के अन्य अधिकारियों की माने तो एक्सईएन के अवकाश पर रहने के कारण टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। अब नए एक्सईएन आ गए हैं तो फायर सिस्टम के जल्द ही टेंडर लगा दिया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि अगर वहां आग लगने जैसी कोई घटना हो जाती है तो प्रशासन वहां आग बुझाने की नहीं की गई है।



बता दें कि बकरियांवाला कचरा निस्तारण प्लांट में हाईटेक फायर सिस्टम लगाया जाना है। ताकि कचरे के अंदर आग लगती है तो तुरंत प्रभाव से उसे बुझाया जा सके। उपायुक्त पार्थ गुप्ता के पूर्व आदेशों के बावजूद भी एजेंसी व अधिकारी खानापूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन




बार बार डिटेल लेने में लगा विभाग

फायर आफिसर रमेश सैनी ने बताया कि नगर परिषद के अधिकारी कई बार फायर सिस्टम को लेकर जानकारी मांग चुके हैं। उन्हें हर प्रकार की जानकारी दी जा चुकी है। उन्हें गुरुग्राम की तर्ज पर हाईटेक सिस्टम लगाना है। प्लांट में निस्तारण का काम चल रहा है। यदि कोई हादसा होता है तो कर्मचारियों को वहां पर दमकल की गाड़ी लेकर आग बुझाने जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण पहले ही दे चुके है धरना

गांव बकरियांवाली के ग्रामीण कचरे में आग लगने की समस्या से पहले ही परेशान है। इसी कारण पूर्व में ग्रामीणों ने धरना दिया था। धरना देने के बाद प्लांट को लेकर भविष्य के अनुरुप फायर सिस्टम लगाने का अधिकारियों ने आश्वासन दिया था। जिसके बाद फायर सिस्टम को लेकर प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो अभी तक चल रही है।


नए एक्सईएन आ गए है, एसटीमेट तैयार कर लिया गया है। जल्द ही टेंडर लगा दिया जाएगा।



-प्रवीण शर्मा, जेई, नगर परिषद, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed