फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The figure reached 20 after getting four corona infected, the department did not get the vaccine for 15 days

Sirsa News: चार कोरोना संक्रमित मिलने से 20 तक पहुंचा आंकड़ा, 15 दिन से विभाग को नहीं मिली वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The figure reached 20 after getting four corona infected, the department did not get the vaccine for 15 days
सिरसा। जिले में लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को चार नए मरीज मिलने के बाद आंकड़ा बढ़कर अब 20 तक पहुंच गया है। जिले में अब 19 मरीज होम आइसोलेट है और एक मरीज का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मुख्यालय की ओर से 15 दिनों से जिला स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन ही नहीं भेजी गई है। जिसके कारण लाभार्थियों को वैक्सीन लगवाने को लेकर भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिरसा में एक, डबवाली में एक, ओढां में एक और रानियां में एक मरीज सक्रिय मिला। विभाग की ओर से शुक्रवार को 131 आशंकितों के सैंपल लिए गए है। वहीं जिले में अब तक 151 आशंकितों के सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक सात लाख 38 हजार 621 लोगों के सैंपल लिए गए है। इनमें से 34 हजार 254 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं जिले में अब 20 मरीज सक्रिय है। जिले में अब तक 33 हजार 687 लोगों ने कोरोना को मात दी है जबकि 547 लोगों की कोरोना के कारण मौत हो गई है। जिले का पॉजिटिव रेशों अब 1.59 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 98.34 फीसदी है।
विज्ञापन


विभाग ने भेजी एक हजार वैक्सीन डोज की मांग अभी तक नहीं हुई उपलब्ध
जिले में बीते 15 दिनों से स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वैक्सीन का स्टॉक नहीं पहुंच पाया है। हालांकि मार्च माह के बाद विभाग की ओर से एक हजार वैक्सीन की डोज दिए जाने को लेकर मुख्यालय को पत्र लिखा गया था। लेकिन अभी तक मुख्यालय की ओर से डोज नहीं भेजी गई है। जिसके चलते वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने वाले लाभार्थियों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। जिले में अभी 80 फीसदी लाभार्थियों ने दूसरी डोज और तीन हजार लाभार्थियों ने बूस्टर डोज लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में शुक्रवार को चार मरीज संक्रमित पाए गए है। मरीजों में खांसी, जुकाम के ही लक्षण पाए गए है। जिन्हें होम आइसोलेट किया गया है। लोग मास्क और सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर खुद का बचाव करें ।
डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed