{"_id":"665e196fb3ac538bd5072357","slug":"the-fate-of-19-candidates-will-be-decided-today-counting-of-votes-will-start-from-8-am-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120627-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 19 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 19 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी मतगणना
Tue, 04 Jun 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 04 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। संसदीय सीट सिरसा के अंतर्गत आने वाले पांचों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मंगलवार को सीडीएलयू (चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी) में बने मतगणना केंद्र में सुबह 8 बजे खुलनी शुरू हो जाएंगी। बता दें कि सिरसा संसदीय सीट से 19 प्रत्याशी मैदान में हैं मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच माना जा रहा है।
अगर सब कुछ सही रहा तो संभावना है कि जिला प्रशासन दोपहर 2 से 3 बजे मतगणना के परिणाम भी जारी कर देगा। सिरसा सीट के परिणाम के पल-पल की जानकारी विभिन्न संचार माध्यमों से लोग देख सकेंगे। जिनमें https://results.eci.gov.in/ साइट पर जानकारी अपडेट होती रहेगी। दूसरी तरफ मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी पुख्ता तैयारी की हुई है। अबकी बार सबसे बड़ा बदलाव ये है कि फहेताबाद जिले के अंतर्गत आने वाली तीन विधानसभा सीटों की मतगणना फतेहाबाद में ही और जींद जिले की एक विधानसभा सीट की मतगणना जींद में ही होगी। वहीं पांच विधानसभा की गिनती सिरसा में होगी। मतगणना व सुरक्षा कार्य में 1200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
इस प्रकार हुआ था मतदान
1. ऐलनाबाद
कुल मतदाता - 193664
वोट डाले गए - 144906
2. सिरसा
कुल मतदाता - 226699
वोट डाले गए - 141705
3. रानियां
कुल मतदाता - 188080
वोट डाले गए - 135989
4. डबवाली
कुल मतदाता - 206364
वोट डाले गए - 146563
5. कालांवाली
कुल मतदाता - 184813
वोट डाले गए - 131705
मतगणना की इस प्रकार रहेगी व्यवस्था
1. सभी विधानसभा सीटों के 14 राउंड होंगे।
2. विश्वविद्यालय के एपीजे अब्दुल कलाम भवन में रानियां (44) विधानसभा के मतगणना केंद्र है।
3. आंबेडकर लॉ भवन में कालांवाली (42) व ऐलनाबाद (46) विधानसभा का मतगणना केंद्र है।
4. मल्टीपर्पज हाल में सिरसा (45) विधानसभा व डबवाली (43) विधानसभा का मतगणना केंद्र है।
मिनी बाईपास से इस प्रकार रहेगी वाहनों के आवागमन की स्थिति
सिरसा व फतेहाबाद की तरफ से आने वाले वाहनों को मिनी बाईपास की जगह नेशनल हाईवे-9 या फिर शहर के अंदर से डबवाली, पंजाब और रानियां की तरफ जा सकेंगे। इसी तरह डबवाली, पंजाब, व रानियां की तरफ आने वाले वाहन चालकों के लिए भी यही रूट रहेगा। मिनी बाईपास (भूमण शाह चौक से लेकर चतरगढ़पट्टी फाटक तक) मतगणना होने व परिणाम जारी होने तक पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
इन चौकों पर पुलिस रहेगी तैनात
1. महाराणा प्रताप चौक
2. बस स्टैंड चौक
3. आंबेडकर चौक
4. सांगवान चौक
5. परशुराम चौक
6. शिव चौक
7. वाल्मीकि चौक
वाहन चालक इन रास्तों का करें प्रयोग
1. डबवाली रोड की ओर से आने वाले जिनको फतेहाबाद या हिसार जाना है। वे हनुमान मंदिर खैरेकां के पास से बाईपास रोड से यात्रा करें।
2. डबवाली रोड से बरनाला रोड आने वाले लोग खैरेकां हनुमान मंदिर से बरनाला रोड आएं।
3. फतेहाबाद की ओर से आने वाले लोग बस स्टैंड की ओर से आकर शहर सिरसा में प्रवेश कर गंतव्य स्थान की ओर जा सकते हैं ।
4. फतेहाबाद की ओर से आने वाले लोग जिन्हें डबवाली जाना है, वे मोरीवाला से सीधा बाईपास होकर गंतव्य स्थान की ओर जा सकते हैं।
सीडीएलयू में इस प्रकार रहेगी काउंटिंग एजेंट, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों की एंट्री
1. गेट नंबर एक (लघु सचिवालय की तरफ) से प्रशासनिक अधिकारी, चुनावी ड्यूटी में लगे अधिकारी व कर्मचारी, उम्मीदवार / इलेक्शन एजेंट और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत पत्रकार प्रवेश कर सकेंगे।
2. विश्वविद्यालय के गेट नंबर दो यानी (दशहरा ग्राउंड की तरफ) से काउंटिंग एजेंट प्रवेश कर सकेंगे।
3. काउंटिंग एजेंट के वाहनों की पार्किंग दशहरा ग्राउंड में होगी। वहां से उन्हें गेट से पैदल ही मतगणना केंद्र तक आना होगा।
4. काउंटिंग एजेंट के लिए निर्धारित संबंधित मतगणना स्थलों में प्रवेश के लिए साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
5. गेट नंबर एक से प्रवेश करने वालों के लिए पार्किंग विश्वविद्यालय कैंपस में बनाई गई है। मतगणना केंद्र तक जाने के लिए पैदल ही जाना होगा।
इतने कर्मचारी रहेंगे तैनात
- मतगणना व सुरक्षा कार्य में 1200 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई
- 700 सुरक्षाकर्मी गड़बड़ी रोकने के लिए तैनात रहेंगे।
- भूमण शाह चौक और चतरगढपट्टी के दोनों ओर यातायात व्यवस्था बनाने के लिए 10- 10 कर्मचारी तैनात रहेंगे।
- शहर के अंदरुनी चौकों पर चार से पांच कर्मचारी ट्रैफिक व्यवस्था बनाने में तैनात रहेंगे।
-- -- --
पोस्टल बैलेट काउंटिंग से एक घंटे पहले तक किए जाएंगे शामिल
पोस्टल बैलेट को लेकर विशेष गाइडलाइन चुनाव आयोग ने जारी की है। देश की सीमाओं पर तैनात जवान व अन्य केंद्रीय सेवाओं में शामिल सिरसा के रहने वालों की ओर से पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया जाता है। इन पोस्टल बैलेट को मतगणना शुरू होने के एक घंटे पहले पहुंचने पर मतगणना में शामिल कर लिया जाता है। उसके बाद इन्हें शामिल नहीं किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार सिरसा में दिव्यांग, डयूटी पर तैनात कर्मचारियों और 85 वर्ष की आयु से ऊपर के बुजुर्गों की बैलेट से मतदान करने की संख्या 1821 रही है।