फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The excesses of transgender community will not be tolerated: Elawadi

किन्नर समाज की ज्यादतियां बर्दाश्त नहीं : ऐलावादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The excesses of transgender community will not be tolerated: Elawadi
उप पुलिस अधीक्षक आदर्शदीप सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार के सदस्य।
सिरसा। अखिल भारतीय अरोड़ा एकता परिवार की कार्यकारिणी के निर्णयानुसार एक शिष्टमंडल परिवार के अध्यक्ष भारत भूषण ऐलावादी के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक आदर्शदीप सिंह से मिला। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ऐलावादी ने पुलिस उप अधीक्षक को बताया कि किन्नर समाज परिवार के खुशी के मौको पर अचानक पहुंचकर उनके सामने नाजायज मांगे रखता है।
विज्ञापन

इसे लोकलाज व किन्नर समाज की बददुओं के भय से पूरा करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि अरोड़ा परिवार ने निर्णय लिया है कि अब किन्नर समाज की नाजायज मांगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ज्ञापन में परिवार की ओर से किन्नर समाज की ज्यादतियों को रोकने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया गया है कि वे किन्नर समाज को समाज की ओर से निर्धारित राशि लेने के लिए बाध्य किया जाए। उप पुलिस अधीक्षक आदर्शदीप सिंह ने अरोड़ा परिवार के शिष्टमंडल की बातों को सुना और परिवार की मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजेश बांगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल अरोड़ा एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीत बठला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश मक्कड़, उपाध्यक्ष दीदार सिंह तिन्ना व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed