फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The empty space of HSVP becomes a shelter for drug addicts, a gathering takes place in the evening.

Sirsa News: नशेड़ियों के लिए पनाहगार बनी एचएसवीपी की खाली जगह, शाम को जमती है महफिल

Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 29 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
The empty space of HSVP becomes a shelter for drug addicts, a gathering takes place in the evening.
एचएसवीपी के व्यवसायिक क्षेत्र में फैला कचरा।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐलनाबाद। युवाओं को नशे की दलदल में धंसने से रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी नशे पर लगाम नहीं लग पर रही है। शहर के वार्ड-17 के सरकारी अस्पताल के पीछे खाली पड़ी एचएसवीपी की जगह नशेड़ियों के लिए पनाहगार बन गई हैं। शराब की खाली बोतलें, जगह-जगह बिखरी नशे के इंजेक्शन की सीरिंज व खाली शीशियां रोज सजने वाली नशे की महफिल की गवाही भरती हैं।

यह एचएसवीपी का व्यवसायिक क्षेत्र है और यहां काफी दुकानें और जगह खाली पड़ी है। देखभाल न होने के कारण यहां जगह-जगह झाड़िया उग चुकी हैं। इन्हीं झाड़ियों की आड़ में नशेड़ी आकर बैठ जाते हैं और नशा करते हैं। यहां पास में ही पतंजलि पार्क में काफी लोग सुबह-शाम सैर करने आते हैं। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन


हुडा कॉलोनी की देखरेख के लिए बनाई संस्था हुडा वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कई बार इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों व विभाग को सूचित किया है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::





शाम होते ही लग जाती है महफिल



पार्क में सैर के लिए आने वाले लोगों व स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात के आठ बजे के बाद यहां चहल-पहल कम हो जाती है। इसके बाद नशेड़ी अपनी महफिल सजा लेते हैं। घनी झाड़ियों के बीच जगह-जगह टोलियों में शराब का सेवन करते हैं। शराब पीकर खाली बोतल व अन्य सामान वहीं फेंक कर चले जाते हैं।



::::::::::::::::::::::

सफाई का बुरा हाल, नहीं मिल रही कोई सुविधा

हुडा कॉलोनी एरिया में सफाई व्यवस्था का भी बुरा हाल है। पिछले कई वर्षो से बेसहारा पशुओं को चारा डालने की जगह बना दिया गया है। यहां स्थानीय प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को दरकिनार कर कोई सुविधा या व्यवस्था उपलब्ध नहीं करवाई है। यह जगह नशेड़ी किस्म के लोगों का अड्डा बनी हुई है, प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। - रामलाल मेहता, स्थानीय निवासी। फाेटो- 10

::::::::::::::::::::::

बारिश के समय यहां 3-4 फीट तक पानी जमा हो जाता है। पूरा क्षेत्र तालाब का रूप ले लेता है। इस कारण कई घरों में पानी भर जाता है। कहने को तो इसे हुडा कॉलोनी का व्यवसायिक क्षेत्र कहा जाता है, लेकिन यहां नशेड़ियों का अड्डा बन चुकी है। यहां के लोगों की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं और कोई भी सुध लेने वाला नहीं है। -घनश्याम जिंदल, स्थानीय निवासी। फोटो-12

::::::::::::::::::::::

हुडा कॉलोनी क्षेत्र में काफी पार्क हैं, लेकिन इन पार्कों की हालात खस्ता हो चुकी है। यहां कहीं भी लाइट आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। शाम के समय लोगों को आने जाने में भी डर लगने लगा है। स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार व्यवस्था ठीक करने की गुहार लगाने के बाद भी किसी की कोई सुनवाई नहीं हुई है। -अक्षित सरदाना, स्थानीय निवासी। फोटो- 11



::::::::::::::::::::::



हुडा कॉलोनी में निरंतर सफाई कर्मचारी सफाई कर रहे हैं। समय-समय पर सफाई अभियान भी चलाया जाता है। क्षेत्र में कुड़ा आदि डालने वाले लोगों की पहचान के बारे में स्थानीय लोगों को बोला है, ताकि उन्हें यहां कुड़ा न डालने से रोका जा सके। लाइट व पार्कों के रखरखाव के लिए ठेका दे रखा है, ताकि व्यवस्था को सुधारा जा सके। -राम सिंह सौलंकी, प्रधान, नगरपालिका ऐलनाबाद।




::::::::::::::::::::::



इस संदर्भ में हमारे पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो इस के बारे में नगर पालिका ऐलनाबाद को सूचित किया जाएगा और जल्द हुड्डा निवासियों की सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा। -विनोद कुमार, जेई, एचएसवीपी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed