फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The department woke up again after five months, action started to remove encroachment

Sirsa News: पांच माह बाद दोबारा जागा विभाग, अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू हुई कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
The department woke up again after five months, action started to remove encroachment
सामान जब्त करके ले जाते हुए नगर परिषद की टीम। 
सिरसा। शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर परिषद ने अभियान पुन: शुरू कर दिया है। पांच माह से बंद पड़े अभियान को गति देने का काम शुरू हो गया है। ऐसे में बाजारों में आमजन के लिए वाहन लेकर आने जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस अभियान के शुरू होने का मुख्य कारण समाजसेवी लोगों की ओर से सीएम विंडो व अन्य माध्यमों से शिकायत करना रहा है। क्योंकि नगर परिषद कार्यालय को जाने वाली मुख्य सड़क पर ही अतिक्रमण इतना ज्यादा होता था कि लोग दोपहिया वाहन लेकर भी आ जा नहीं सकते थे।दरअसल, दो दिनों से निरंतर शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर अभियान चल रहा है।
विज्ञापन

एक ट्राॅली प्रतिदिन बोर्ड व अन्य सामान की लाई जाती है। सामान को वापस लेने के लिए चेयरमैन से लेकर अन्य समाजसेवी लोगों और पार्षदों के फोन व्यापारी व अन्य लोग करवाते हैं, ताकि बिना जुर्माना उन्हें सामान मिल जाए। वहीं नगर परिषद की सफाई शाखा के अधिकारियों की ओर से जुर्माना भरवाने के बाद ही सामान दिया जाता है, ताकि भविष्य में संबंधित व्यक्ति फिर से अतिक्रमण करने की गलती न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी
अधिकारियों के अनुसार, अतिक्रमण पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बाजारों के दुकानदारों और व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि यदि उनके की ओर से अतिक्रमण किया जाता है तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान सामान खराब होने पर नगर परिषद की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इसी चेतावनी और टीम के चक्कर लगाने का असर देखने को मिला और बाजारों में लोगों ने अपने बेंच व अन्य सामान अंदर कर लिया।
निकाय चुनाव के दौरान बंद हुआ था अभियान
नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया था। इसके बाद निकाय चुनाव होने के बाद बीच में व्यवस्था गड़बड़ा गई और अभियान को बंद कर दिया गया। इसके कारण लोगों के हौसले बुलंद हो गए ओर 10 से 12 फीट तक सड़कों पर मेज व अन्य सामान लगाकर कब्जा कर लिया गया।



-----------बाजारों में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान जारी है। बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए विशेष टीम लगाई गई है। अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article