फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The department is busy improving the sewerage system in Kalanwali before the monsoon session

Sirsa News: मानसून सत्र से पहले कालांवाली में सीवरेज सिस्टम को सुधारने में जुटा विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The department is busy improving the sewerage system in Kalanwali before the monsoon session
कालांवाली में मैनहोल की मशीन के माध्यम से सफाई करते हुए कर्मचारी।
कालांवाली। मानसून में शहर में किसी प्रकार की पानी निकासी व सीवरेज जाम की समस्या पैदा न हो, इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग सीवरेज सिस्टम को सुधारने में जुट गया है। विभाग लगातार शहर में अभियान चलाकर मुख्य बाजारों, गली व मोहल्लों में बने सीवरेज मैनहोल की सफाई करवा रहा है।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से सबसे पहले सीवरेज जाम व बरसाती पानी की निकासी न होने वाले एरिया में मैनहोल की सफाई करवाई जा रही है। क्षेत्र में लगभग जुलाई के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में मानसून की बारिश शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में बरसाती पानी की निकासी के लिए शहर में नालों और सीवर लाइनों का दुरुस्त होना जरूरी है, ताकि पानी की निकासी निर्बाध रूप से हो और शहर में कहीं भी जलभराव या सीवरेज लाइनों में ओवरफ्लो की स्थिति न बने। इसीलिए मानसून के मद्देनजर शहर में सीवरेज लाइनों और नालों की सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मशीनों और 15 कर्मचारियों की मदद से हो रही सफाई

विभाग की तरफ से सीवरेज सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए डबवाली से तीन मशीनें मंगवाई गई हैं। ग्राइविंग, जेटिंग, और सुपर सकर जैसी अति आधुनिक तकनीक की मशीनों की मदद से सीवरेज को साफ करवाया जा रहा है। इसके अलावा विभाग के करीब 15 कर्मचारी लगातार अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
15 जून तक साफ करने का लक्ष्य
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में गत 23 मई से अभियान की शुरूआत की गई है। विभाग की ओर से सबसे ज्यादा समस्या वाले क्षेत्र माॅडल टाउन, हरियाणा बस स्टैंड, आर्य समाज मोहल्ला, जंगीर सिंह कॉलोनी, देसूमलकाना रोड, मनसा राम जेई वाली गली, डाकखाना रोड सहित क्षेत्र में सीवरेज लाइनों की सफाई करवा दी गई है। विभाग की ओर से 15 जून तक शहर के कुल 16 वार्डो, मुख्य बाजारों, मेन सड़कों इत्यादि में पूरी तरह से सीवरेज मैनहोल साफ करवाने का लक्ष्य रखा है, ताकि करीब 30 हजार की आबादी वाले शहर में कोई दिक्कत न आए।







---------------मानसून सत्र में शहरवासियों को किसी प्रकार की सीवरेज समस्या पैदा न हो, इसके लिए विभाग लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है और रोजाना अभियान चलाकर सीवरेज व्यवस्था को बेहतर बना रहा है। अभियान 23 मई से 15 जून तक चलेगा।

- जसबीर सिंह, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article