{"_id":"eca1efc40a69ceffe40defc89d6f246b","slug":"the-death-of-a-prisoner-serving-a-sentence-of-ten-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल की सजा काट रहे कैदी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल की सजा काट रहे कैदी की मौत
sirsa
Updated Sun, 29 Jun 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस वर्ष की सजा काट रहे एक कैदी की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब कैदी को सामान्य अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
रविवार को कैदी महेंद्र सिंह के सीने में दर्द हुआ तो वह जेल में स्थित अस्पताल में जांच करवाने गया। वह रास्ते में एक बार बैठ गया, उससे चला नहीं गया। आसपास के कैदियों व कर्मचारियों ने उसे चिकित्सक तक पहुंचाया तो चिकित्सक ने कैदी को हार्ट अटैक की शिकायत बताई। जेल कर्मी उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह 70 वर्ष का था। जेल उप अधीक्षक अमित भादू ने बताया कि गांव लहंगेवाला निवासी महेंद्र सिंह 24 नबंवर 2011 से दस वर्ष की सजा काट रहा था।
उन्होंने बताया कि उसको मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दस वर्ष की सजा हुई थी। उसे एक अन्य मादक पदार्थ अधिनियम के तहत पांच साल की सजा भी हुई थी। भादू ने बताया कि कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।