फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The death of a minor injured on Phag, the family said - if the police were alert, the son would have been saved

Sirsa News: फाग पर घायल नाबालिग की मौत, परिजन बोले- पुलिस सतर्क होती तो बच जाता बेटा

Mon, 13 Mar 2023 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 13 Mar 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
The death of a minor injured on Phag, the family said - if the police were alert, the son would have been saved
मृतक गुरमीत सिंह। फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/ऐलनाबाद। फाग पर आठ मार्च को ऐलनाबाद के टिब्बी बस स्टैंड पर मारपीट में घायल नाबालिग गुरमीत की सोमवार को मौत हो गई। नाबालिग का छह दिन से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस सूचना परिवार मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि अगर फाग वाले दिन पुलिस सतर्क होती, तो आज उनका बेटा उनके बीच होता। इस मामले में पुलिस ने 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते आठ मार्च को दोपहर करीब डेढ़ बजे ऐलनाबाद निवासी नाबालिग युवक गुरमीत अपने दो दोस्तों के साथ बाइक पर सवार होकर टिब्बी बस स्टैंड के पास से गुजर रहा था। इस दौरान वहां पर खड़े सात-आठ युवकों ने उनके बाइक को धक्का दे दिया। इससे गुरमीत व उसके साथी बाइक से गिर गए। उक्त युवकों ने तीनों पर कापे, डंडे, लाठी, इंट पत्थर से हमला कर दिया। इस दौरान गुरमीत के दोनों दोस्त जान बचाकर भाग गए, लेकिन उक्त युवकों ने गुरमीत की पिटाई करते रहे। इससे गुरमीत को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। फाग के दिन ही पीड़ित के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने छह नामजद सहित 12 पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए 15 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। अब युवक की मौत होने के बाद पुलिस ने हत्या की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


10वीं में पढ़ता था गुरमीत, परिवार के सदस्य सदमे में
करीब 16 वर्षीय गुरमीत 10वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। गुरमीत की मौत के बाद परिवार के सदस्य सदमे में हैं। मृतक के भाई मनप्रीत व उसके पिता गुरपाल सिंह ने कहा कि फाग के दिन पुलिस सतर्क न होने के कारण उसके भाई की मौत हो गई। टिब्बी बस स्टैंड मुख्य चौक है। यहां पर दोपहर डेढ़ बजे के करीब घटना हुई थी। पुलिस सतर्क न होने के कारण उक्त नशेड़ी किस्म के युवकों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। उन्होंने बताया कि उक्त युवकों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उक्त आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



फाग के दिन घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हमला करने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। - राधेश्याम, थाना प्रभारी, ऐलनाबाद।

मृतक गुरमीत सिंह। फाइल फोटो।

मृतक गुरमीत सिंह। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed