फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The death of a mason of village Daroli after falling in the Sherawali canal

शेरावाली नहर में गिरने से गांव दड़ोली के राज मिस्त्री की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
The death of a mason of village Daroli after falling in the Sherawali canal
मौका स्थल पर जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : Sirsa
चोपटा। दड़बा कलां के पास से गुजरने वाली शेरांवाली नहर में गिरने से गांव दड़ोली के राज मिस्त्री राजेश कुमार की मौत हो गई। मृतक राजेश कुमार का शव करीब 15 किलोमीटर दूर गांव बकरियांवाली के पास मिली। नाथूसरी चोपटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिरसा नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई प्रेम कुमार ने बताया कि राजमिस्त्री राजेश अपनी पत्नी के साथ सिरसा में ही रहता था। शुक्रवार सुबह सिरसा से गांव दड़ोली के लिए चला तो रास्ते में पानी पीने के लिए दड़बा पुल के पास शेरावाली नहर पर रुके। राजेश पानी पीने के लिए नहर के किनारे बैठा तो अचानक से नहर के पानी में बह गया तभी उसकी पत्नी ने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने उसकी सूचना नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस को दी। पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय लोगों ने राजेश कुमार को ढूंढने में जुट गए। चोपटा थाना प्रभारी सत्यवान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि नहर में एक व्यक्ति बह गया है। तभी पुलिस ने शेरावाली माइनर पर जाकर तलाश शुरू की। दोपहर को गांव दड़ोली निवासी मृतक राजेश कुमार का शव गांव बकरियांवाली के पास मिल गया। राजेश कुमार अपनी पत्नी के साथ सिरसा से अपने गांव दड़ोली जा रहा था। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। मृतक राजेश के भाई प्रेम कुमार के बयान के आधार पर आगामी कार्रवाई की गई है तथा मामले की जांच एसआई पूनम सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed