फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The date of applying for undergraduate classes extended till September 2, now the first merit list will be released on 8

स्नातक कक्षाओं में आवेदन करने की तिथि 2 सितंबर तक बढ़ी, अब 8 को जारी होगी पहली मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The date of applying for undergraduate classes extended till September 2, now the first merit list will be released on 8
कंप्यूटर कैफे पर आवेदन करते विद्यार्थी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। स्नातक कक्षाओं में दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग ने आवेदन करने का समय 2 सितंबर तक बढ़ा दिया है। पोर्टल पर सॉफ्टवेयर अपडेशन व विद्यार्थियों के वेटेज संबंधी दस्तावेज बनने में आ रही देरी के चलते ऑनलाइन आवेदन का समय बढ़ाया गया है। विभाग द्वारा जारी पहले शेड्यूल के अनुसार आवेदन के अंतिम दिन वीरवार के चलते कैफे पर आवेदनकर्ताओं की काफी भीड़ लगी रही। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा नए शेड्यूल के अनुसार अब विद्यार्थी स्नातक कक्षाओं के लिए 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के साथ ही 4 सितंबर तक पोर्टल पर अपलोड फार्म की ऑनलाइन वेरिफिकेशन होगी और 8 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी होगी। मेरिट सूची में आए विद्यार्थी 9 से 13 सितंबर तक ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित करेंगे। जिसके बाद 15 सितंबर को दूसरी मेरिट सूूची जारी होगी और 16 से 18 सितंबर तक विद्यार्थी फीस का जमा करवाएंगे। बता दें कि वीरवार तक स्नातक कक्षाओं में नेशनल कॉलेज की 2040 सीटों पर 4165 विद्यार्थियों ने व महिला महाविद्यालय की 830 सीटों पर 2076 छात्राओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

रिक्त सीटों पर ओपन सीटों पर होगी काउंसलिंग
स्नातक कक्षाओं की सीटों पर दो मेरिट सूची होने पर रिक्त सीटों पर काउंसिलिंग करवाई जाएंगी। ओपन काउंसिलिंग में विद्यार्थी कॉलेज आकर फार्म जमा करवाएगा। कॉलेज एडमिशन कमेटी द्वारा आवेदनकर्ता व रिक्त सीटों के आरक्षित वर्ग के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट लिस्ट को कॉलेज के वेब पोर्टल पर जारी किया जाएगा। सूची में नाम आने पर विद्यार्थी को 24 घंटे के अंदर फीस का ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

दस्तावेज अप्लाई की स्थिति में पर्ची होगी अपलोड
विद्यार्थियों द्वारा मेरिट लिस्ट में आने के लिए वेटेज लेने के लिए दस्तावेजों के लिए आवेदन किया हो तो वह आवेदनकर्ता द्वारा उक्त दस्तावेज की जगह आवेदन कर चुके दस्तावेज से संबंधित विभाग द्वारा की गई पर्ची लगा सकता है। दस्तावेज बन जाने पर विद्यार्थी को उसे कॉलेज में एडमिशन कमेटी द्वारा वेरिफाई करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी चुन सकता है पांच कॉलेज
12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के रहे शत प्रतिशत परिणामों के चलते इस बार स्नातक में दाखिले की सीटों पर भारी कंपीटिशन रहेगा। विद्यार्थी पांच कॉलेजों को चयन कर सकेगा। फार्म में दर्ज कॉलेज के क्रम अनुसार ही विद्यार्थी को मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। लिस्ट जारी होने पर विद्यार्थी के अगर कम होने से पहले नंबर पर चुने कॉलेज में नंबर नहीं आता तो अन्य कॉलेज की मेरिट लिस्ट में उसका नाम आएगा।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर स्नातक कक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन करने का समय 2 सितंबर तक बढ़ा दिया है। विद्यार्थी डीएचई के पोर्टल पर आकर आवेदन कर सकते हैं।
-डॉ. विवेक गोयल, एडमिशन नोडल, नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed