फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The court sent the accused husband to jail

Sirsa News: हत्यारोपी पति को अदालत ने भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The court sent the accused husband to jail
सिरसा। चोपटा के गांव रामपुरा ढिल्लों में शुक्रवार देर रात को अपनी पत्नी की कस्सी से हत्या करने मामले में पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशों पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी रोहताश ने बताया कि उसकी पत्नी शुक्रवार रात को बाहर से आई थी। उसने उससे देर रात को बाहर से आने का कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। इसके बाद वह अपने खाट पर सो गई और उसे गुस्से में नींद नहीं आई। रात को उसने गुस्से में कस्सी से उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस के अनुसार पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। दोनों की इस बार पर कई बार पंचायत भी हुई थी।
विज्ञापन


पंचायत के बाद भी पति का शक करना जारी रहा और इसी कारण आपसी विवाद बढ़ता गया। बता दें कि शनिवार को पुलिस ने मृतका के पिता सुभाष चंद्र के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया था। मृतका के पिता ने अपने बयानों में बताया था कि आरोपी रोहताश अपनी पत्नी माया के चरित्र पर शक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


35 वर्षीय रोहतास नाथूसरी चोपटा में सीमेंट व बजरी की दुकान में मजदूरी करता है। उसकी शादी करीब 20 साल पहले गांव महमदपुरिया निवासी माया देवी के साथ हुई थी। रोहतास के दो बेटे हैं। एक की आयु 18 साल व दूसरे की 16 साल है। घटना के समय दोनों घर पर नहीं थे। बड़ा बेटा अजय कुमार गोगामेड़ी में काम करता है और छोटा गर्मी की छुट्टियों के कारण अपनी बुआ के घर गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed