फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The condition of Madhosinghana's cemetery will improve with 18.33 lakh

Sirsa News: माधोसिंघाना के कब्रिस्तान की 18.33 लाख से सुधरेगी हालत

Sun, 02 Jul 2023 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 02 Jul 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
The condition of Madhosinghana's cemetery will improve with 18.33 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुस्लिम समुदाय के आग्रह पर गांव माधोसिंघाना में स्थित कब्रिस्तान की हालत को सुधारने के लिए 18.33 लाख रुपये की राशि मंजूर की है।

जजपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अकबर खान ने बताया कि इस राशि से जनाजे की नमाज के लिए हॉल कमरे का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वजुखाने के लिए पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा। कब्रिस्तान तक जनाजा ले जाने के लिए इंटरलॉक सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसके साथ ही कब्रिस्तान की जीर्णशीर्ण हो चुकी दीवारों की मरम्मत कर फुलवारी बनाने के काम में खर्च की जाएगी। ग्राम सरपंच विनोद जांदू ने उन्हें इस कार्य को मनरेगा के तहत करवाने का आश्वासन दिया है। अकबर खान ने बताया कि इस कार्य के लिए मंजूर हुई राशि का टेंडर लग गया है और शीघ्र ही इस दिशा में कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने मुस्लिम समाज की इस आवश्यक मांग को पूरा करने के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed