{"_id":"585047154f1c1b666f64ac25","slug":"the-cold-was-fatal-a-death-in-dabwalim-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड हुई जानलेवा, डबवाली में एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड हुई जानलेवा, डबवाली में एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Wed, 14 Dec 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। डबवाली के रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिले एक व्यक्ति ने मंगलवार को सिरसा के सरकारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जीआरपी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रेल यात्रियों ने सूचना दी कि एक चालीस वर्षीय व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर एक पर कोने में पड़ा है। सूचना पाकर पुलिस मौका पर पहुंची। बेहोशी की हालत में उपचार के लिए उसे डबवाली जन सहारा सेवा संस्था के सहयोग से सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे सिरसा रेफर कर दिया। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संदेह जताया है कि उपरोक्त व्यक्ति पूरी रात सर्दी में प्लेटफार्म पर पड़ा रहा। इसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई। जांच अधिकारी रणवीर सिंह तथा लक्ष्मण ने बताया कि शव को पहचान के लिए शव को सिरसा के सामान्य अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन