फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The car overturned uncontrollably, three injured, the baby girl

अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार कार, तीन घायल, बच्ची की हालत गंभीर

Mon, 05 Oct 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
The car overturned uncontrollably, three injured, the baby girl
हाइवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : Sirsa
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 पर गांव मिठड़ी के निकट एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों में से तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को गाड़ी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लिया। घायलों में से एक मासूम बच्ची की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

रोहतक निवासी राजेश कुमार अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ कार में सवार होकर बठिंडा जा रहा था। कार जब गांव मिठड़ी के निकट पहुंची तो राजेश कार का नियंत्रण खो बैठा। परिणाम स्वरूप गाड़ी हाइवे पर कई पलटे खाकर डिवाइडर से टकरा गई। राजेश व उसकी पत्नी ने सीट बेल्ट लगा रखा था जबकि लड़का जिवांश व लड़की राधेश्वरी सहित दोनों बच्चे पिछली सीट पर बैठे हुए थे। इस दुर्घटना में दोनों बच्चे शीशे के बीच से होकर सड़क पर जा गिरे। जिवांश डिवाइडर के बीच बनी कच्ची जगह में गिरने से मामूली रूप से घायल हो गया जबकि राधेश्वरी का सिर डिवाइडर से टकराने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मुक्तसर से अपने गांव लौट रहे ओढां निवासी पूर्व सरपंच दर्शन सिंह मलकाना ने घायल बच्ची को अपनी गाड़ी में डालकर ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, तो वहीं अन्य घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

तीन-चार बार कार ने खाई पलटी
दर्शन सिंह ने बताया कि ये दुर्घटना उसकी आंखों के सामने ही हुई। कार 3-4 बार पलटकर डिवाइडर से टकराई। थाना प्रभारी कृष्ण लाल ने बताया कि इस दुर्घटना में कार चालक राजेश व 2 मासूम बच्चे घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
वहीं गांव चोरमार के निकट कार ने एक बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार 28 वर्षीय ममेरां निवासी राजेश कुमार घायल हो गया। घायल को ओढां के सीएचसी केंद्र में भर्ती करवाया गया। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed