{"_id":"63ff682cc2c9015f19ee0b7756aea4e9","slug":"the-car-crushed-by-police-officers-at-checkpoint-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर तैनात पुलिस अधिकारी को गाड़ी ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाके पर तैनात पुलिस अधिकारी को गाड़ी ने कुचला
sirsa
Updated Sat, 09 Aug 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
हिसार रोड स्थित बाजेकां पुलिस नाके पर तैनात पुलिस अधिकारी को एक गाड़ी कुचलकर फरार हो गई। घायल को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में किया गया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ उनके गांव संगा में हुआ। फतेहाबाद जिले के गांव संगा निवासी रणधीर सिंह सिरसा पुलिस में एएसआई पर पर तैनात थे।
विज्ञापन
इन दिनों उनकी ड्यूटी एनएच दस हिसार रोड बाजेकां नाके पर थी। शुक्रवार रात को रणधीर पुलिस नाके पर ड्यूटी पर ड्यूटी दे रहे थे। तभी रात करीब सवा नौ बजे फतेहाबाद की ओर से एक तेज रफ्तार बलेरो गाड़ी ने रणधीर सिंह को टक्कर मार दी। चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों ने घायर एएसआई रणधीर सिंह को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। रात को उपचार के दौरान रणधीर सिंह की मौत हो गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को गाड़ी का नंबर मिला है, जल्द ही गाड़ी चालक पुलिस गिरफ्त में होगा। ड्यूटी के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए एएसआई रणधीर सिंह का अंतिम संस्कार पुलिस सम्मान के साथ गांव संगा में किया गया। अंतिम संस्कार में सदर थाना एसएचओ अनिल कुमार, सुरक्षा शाखा प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद थे। रणधीर सिंह की सेवानिवृत्ति में आठ माह का समय ही बाकी था।
विज्ञापन