फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The bus driver who was driving under the influence of alcohol has been blacklisted.

Sirsa News: शराब पीकर बस चलाने वाले चालक को किया ब्लैकलिस्ट

Sat, 17 Jan 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The bus driver who was driving under the influence of alcohol has been blacklisted.
सिरसा। रोडवेज प्रशासन ने शराब के नशे में बस चलाने के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को ब्लैकलिस्ट कर दिया है। साथ ही किलोमीटर स्कीम के तहत बस चलाने वाली निजी एजेंसी से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। रोडवेज के महाप्रबंधक अनित कुमार का कहना है कि यदि एजेंसी का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उसके खिलाफ भी आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामले के अनुसार बुधवार की रात करीब 8 बजे सिरसा से ऐलनाबाद के लिए रवाना हुई किलोमीटर स्कीम वाली बस सुर्खाब चौक के पास पहुंची। यात्रियों को बस का संतुलन बार-बार बिगड़ता दिखा, जिससे उन्हें शक हुआ कि चालक ने शराब का सेवन किया हुआ है। यात्रियों ने तुरंत बस रुकवा दी और हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूसरा चालक भेजा और बस को सुरक्षित रूप से ऐलनाबाद के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed