{"_id":"6a19dcf3b85e0305420661c1","slug":"the-body-of-the-missing-youth-was-found-floating-in-a-water-tank-in-the-field-sirsa-news-c-128-1-sir1010-159200-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लापता युवक का शव खेत में बनी पानी की डिग्गी में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लापता युवक का शव खेत में बनी पानी की डिग्गी में उतराता मिला
Sat, 30 May 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 30 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
रानियां। गांव सैनपाल कोठा से लापता युवक का शव खेत में बनी डिग्गी में वीरवार देर शाम को मिला। सूचना मिलने पर करीवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा भेज दिया। परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई पुलिस ने की और शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार किया गया ।
पुलिस के अनुसार गांव सेनपाल कोठा निवासी 28 वर्षीय हरविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह बीते दो दिनों से घर से लापता था। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि उसका लड़का हरिवंदर सिंह मजदूरी कार्य के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। दो दिन पूर्व वह किसी काम से घर से बाहर गया था। देर तक घर वापस न पहुंचने पर उसकी मां ने जब उसे फोन किया तो 10 मिनट बाद घर आने की बात कही और उसके बाद फोन नहीं लगा।
वीरवार शाम गांव के किसान हरमीत सिंह जब अपने खेत गया तो उसके खेत में बनी पानी की डिग्गी में युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद खेत मालिक हरमीत सिंह ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
करीवाला चौकी इंचार्ज ने बताया कि उन्हें वीरवार शाम को घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया और परिवार की ओर से शुक्रवार को मृतक युवक का संस्कार किया गया। पुलिस ने मृतक के पिता सुरजीत सिंह के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।