फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The batch of farmers from village Khokhar left for Delhi

किसान आंदोलन : गांव खोखर से किसानों का जत्था दिल्ली रवाना

Thu, 10 Dec 2020 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
The batch of farmers from village Khokhar left for Delhi
The batch of farmers from village Khokhar left for Delhi - फोटो : Sirsa
गांव खोखर से किसानों का एक ओर जत्था दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में दूध लेकर बोलेरो गाड़ी में सवार होकर किसान एकता जिंदाबाद के नारों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस दौरान किसानों ने कहा कि दिल्ली में किसान आंदोलन न केवल देशभर के अन्नदाता के हकों की लड़ाई है बल्कि उनके बच्चों का भविष्य की लड़ाई भी है। किसान आंदोलन की जीत व हार उनके बच्चों का भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन

गांव खोखर से करीब 50 किलोग्राम दूध लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए किसानों पंच गुरप्रीत सिंह, ताकत सिंह बराड़, गुरसिमर सिंह, गुरसाब सिंह, लखविंद्र सिंह, बब्बू सिंह, काला सिंह, पीदी रमाना, पंच जस्सा सिंह ने बताया कि देश का अन्नदाता देशभर के हर इंसान का पेट भरता है। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से काले कानून लाकर देशभर के किसानों को खत्म करने का काम किया जा रहा है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। किसान को अपनी अपनी शांतिपूर्वक तरीके से आवाज उठाने के लिए भी लाठियां, पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले सहने पड़ रहे हैं, जोकि सरासर अन्याय है। किसानों की नसों में गुरु गोबिंद सिंह का खून बहता है। अपने हकों व अपने बच्चों के भविष्य के लिए अपनी जान न्योछावर करने को भी तैयार है। सरकार की ओर से जब तक कृषि कानून वापस नहीं लिए जाते। तब तक किसानों का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

ट्रक से जरूरी सामान भेजा टीकरी बॉर्डर
किसान यूनियन की ऐलनाबाद इकाई गुरुवार को कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के लिए लकड़ियां सहित अन्य जरूरी खाद्य सामान एक ट्रक में लादकर टीकरी बॉर्डर के लिए रवाना किया है। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रकाश ममेरां ऐलनाबाद से आसपास के गांव से किसानों के सहयोग से दवाइयां, राशन, लकड़ी आदि जरूरी सामान एक ट्रक में लादकर दिल्ली के टीकरी बॉर्डर पर डटे किसानों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर राजेंद्र सहारण पोहड़का, राकेश सहारण, नरेन्द्र निंदी, महावीर सहारण, डॉ. एनआर सिद्ध सहित अनेक किसान एवं किसान नेता उपस्थित थे।

गांव खोखर से दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होते किसान।

गांव खोखर से दिल्ली आंदोलन में शामिल होने के लिए रवाना होते किसान।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed