फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The attacker who fatally attacked two sisters was arrested after 3 months

Sirsa News: 2 बहनों पर जानलेवा हमला करने वाला हमलावर 3 माह बाद गिरफ्तार

Fri, 05 Jul 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 05 Jul 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
The attacker who fatally attacked two sisters was arrested after 3 months
रोड़ी। गांव अलीकां में 31 मार्च को घर में घुसकर 2 बहनों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के करीब 3 महीने बाद भी इस मामले में पुलिस के हाथ खाली थे। ऐसे में दोनों बहनें डर के साए में रह रही थी। दोनों बहनों ने एसपी को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

इस पर एसपी ने सुरक्षा शाखा को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस विभाग की सुरक्षा शाखा के इंचार्ज प्रेम कुमार और एसए बड़ागुढ़ा ने रोड़ी पुलिस के साथ मिलकर आरोपी सतनाम उर्फ कालूराम को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 31 मार्च की सुबह गांव अलीकां निवासी सुषमा मेहता के घर में घुसकर उसकी बड़ी बहन सरोज पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस संबंध में रोड़ी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया था। इस वारदात को करीब 3 महीने का समय होने के बावजूद भी पुलिस आरोपी की पहचान नहीं कर पाई थी, जिसके बाद उन्होंने सिरसा पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed