फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The administration woke up in the night, three hours before the arrival of the deputy CM, the roads were filled with potholes

Sirsa News: डिप्टी सीएम के पहुंचने से तीन घंटे पहले ही भरे दिए सड़कों को गड्ढे

Tue, 25 Apr 2023 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 25 Apr 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
The administration woke up in the night, three hours before the arrival of the deputy CM, the roads were filled with potholes
शहर में पैचवर्क करते कर्मचारी।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मंगलवार को शहर का दौरा किया। इस दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। डिप्टी सीएम के दौरे से ठीक पहले प्रशासन हरकत में आ गया। सोमवार देर रात उपायुक्त ने शहर के बाजारों और विभिन्न मार्गों का औचक निरीक्षण किया। खराब स्ट्रीट लाइटों, खस्ताहाल सड़कों में सुधार को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
ऐसे में सुबह चार बजे ही सड़कों के पैचवर्क का काम शुरू करवा दिया गया और डिप्टी सीएम के सिरसा पहुंचने से करीब तीन घंटे पहले आठ बजे तक सड़कों को गड्ढे भर दिए गए।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को मंगलवार को सिरसा आना था। इससे पहले शहर की मुख्य समस्याओं को लेकर प्रशासन ने बैठक की। इस दौरान शिकायतें पहुंचीं कि जहां एक ओर शहर के कई रास्तों पर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं वहीं दूसरी ओर सड़कें भी खस्ताहाल हैं। डीसी पार्थ गुप्ता ने सोमवार देर रात शहर का औचक निरीक्षण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने शहर में निरीक्षण की शुरुआत भूमणशाह चौक से प्रजापति चौक होते हुए सावित्री चौक तक व हाउसिंग बोर्ड, हुडा रोड-मिनी बाईपास, हिसार रोड, डबवाली रोड व सुरखाब चौक सहित शहर के विभिन्न चौक-चौराहों व स्ट्रीट लाइटों को जांचा। जहां कहीं पर भी लाइट की व्यवस्था में ढिलाई मिली, उन्होंने मौके पर ही दुरुस्त करवाया।


कई जगह खराब मिली स्ट्रीट लाइटें, ठेकेदार को नोटिस

डीसी के निरीक्षण के दौरान कई जगह स्ट्रीट लाइटें खराब मिली। इस पर डीसी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के आदेश दिए। डीसी ने लाइट व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। नगर परिषद अधिकारियों ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया। नगर परिषद अधिकारियों ने डीसी को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा।


जहां जहां था डिप्टी सीएम का कार्यक्रम, उन मार्ग को किया दुरुस्त
डिप्टी सीएम के दौरे से पहले और डीसी के निरीक्षण के बाद मंगलवार सुबह चार बजे ही पैचवर्क का काम शुरू करवा दिया गया। इस दौरान शहर के रोड़ी बाजार, सदर बाजार, हिसारिया बाजार, सुभाष चौक, सुतरगढि़या बाजार सहित जहां भी डिप्टी सीएम का दौरा था, वहां-वहां खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त करवाने का काम शुरू करवा दिया गया। सड़कों के पैचवर्क किया गया और गड्ढों को तारकोल की सहायता से भरा गया।


एक सप्ताह में स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त करवाने के निर्देश
उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा व सौंदर्य की दृष्टि से शहर की सड़क व चौराहों पर मजबूत लाइट व्यवस्था बेहद जरूरी है। शहर में सभी स्ट्रीट लाइटें सुचारू रूप से काम करें और कहीं पर भी कोई दिक्कत है, उसे तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त की जाएं। इसके अलावा शहर के सभी स्ट्रीट लाइट पोल की मार्किंग की जाए। जो पोल टूट गया है या झुक गया है, उसको बदला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed