{"_id":"68c06a8b82b304c256041d10","slug":"the-administration-is-constantly-taking-precautions-to-protect-the-embankments-of-ghaggar-and-drain-sirsa-news-c-128-1-slko1008-143941-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: घग्गर और ड्रेन के तटबंधों की सुरक्षा के लिए प्रशासन लगातार बरत रहा सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: घग्गर और ड्रेन के तटबंधों की सुरक्षा के लिए प्रशासन लगातार बरत रहा सतर्कता
विज्ञापन
सिरसा। घग्गर बांध पर मिट्टी के कट्टे भरते हुए मजदूर। सूचना विभाग
सिरसा। घग्गर नदी के जलस्तर व तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन की ओर से रोजाना पुख्ता की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी दिन-रात नदी का निरीक्षण कर रहे हैं। जेसीबी, पोकलेन, ट्रैक्टर-ट्राॅली आदि की सहायता से घग्गर नदी के तटबंध और अधिक मजबूत किए जा रहे हैं।
मनरेगा की सहायता से कट्टों में मिट्टी भरवाकर किनारों पर लगाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटा जा सके। फिलहाल जिले में जलस्तर स्थिर है और घग्गर के मुख्य तटबंध सुरक्षित हैं। सिंचाई विभाग की 24 टीमें लगातार घग्गर नदी के जल स्तर व तटबंधों की निगरानी में लगी हैं।
वहीं, एसडीएम सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों की टीमें नियमित रूप से निगरानी कर रही हैं। घग्गर नदी को आठ सेक्टरों में बांटकर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। दोपहर दो बजे तक सरदूलगढ प्वाइंट पर घग्गर का जलस्तर 37180 क्यूसेक, वहीं ओटू वीयर डाउन स्ट्रीम में 27000 क्यूसिक पानी चल रहा है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मौके निरीक्षण किया
सोमवार रात और मंगलवार को अधिकारियों ने मौके निरीक्षण किया। जहां एसडीएम ऐलनाबाद पारस भागोरिया ने घग्गर के तटबंधों सहित ऐलनाबाद क्षेत्र की पोहड़का माइनर, किशनपुरा, एसजीसी, शेरावांली, कर्मशाना आदि नहरों का निरीक्षण किया। वहीं एसडीएम सिरसा ने मीरपुर पनिहारी सहित घग्गर के अन्य तटबंधों और हिसार घग्गर-ड्रेन का निरीक्षण किया। एसडीएम डबवाली अर्पित संगल ने सोमवार देर शाम को बीएमबी हेड-आरडी-2058000 का दौरा कर स्थिति की जानकारी ली। वहीं, तहसीलदार रानियां शुभम शर्मा ने हिम्मतपुरा क्षेत्र का दौरा कर घग्गर के तटबंधों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप शर्मा ने कहा कि जिले में यदि कहीं तटबंध टूटने या पानी के रिसाव की आशंका हो तो तुरंत संबंधित पटवारी, ग्राम सचिव, सिंचाई विभाग, फ्लड कंट्रोल रूम नंबर 01666-248882 या उपायुक्त कैंप कार्यालय दूरभाष नंबर 01666-248880 पर तुरंत सूचना दें।
-- -- -- -- -- -
जिला प्रशासन की ओर से घग्गर नदी के जलस्तर और तटबंधों की सुरक्षा के लिए पूरी सजगता व सतर्कता बरती जा रही है। एहतियात के तौर पर घग्गर के तटबंधों को और मजबूत करने का कार्य लगातार किया जा रहा है। घग्गर के तटबंधों के अलावा जिले में स्थित ड्रेन, नहरों आदि की भी निगरानी की जा रही है। सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। अधिकारी मौके पर जाकर ग्रामीणों से लगातार संवाद कर रहे हैं। ग्रामीणों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है कहीं किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, जिला प्रशासन की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
- शांतनु शर्मा, उपायुक्त, सिरसा।