फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The accused hit his head on the bars after threatening suicide

Sirsa News: आत्महत्या की धमकी देकर आरोपी ने सलाखों पर मारा सिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
The accused hit his head on the bars after threatening suicide
सिरसा। सदर थाने में हवालात में बंद एक आरोपी ने सोमवार देर शाम को आत्महत्या करने की धमकी देकर अपना सिर जेल की सलाखों पर दे मारा। इससे उसके सिर में चोटें आई। पुलिस ने इस संबंध में साइबर क्राइम में नियुक्त रामनिवास की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या करने के प्रयास में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास ने बताया कि 20 अक्तूबर को राजीव निवासी 403 हिल व्यू अपार्टमेंट झाड़ माजरी बद्दी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के खिलाफ थाना साइबर क्राइम सिरसा में केस दर्ज किया गया था। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर दो दिन के रिमांड पर लिया। थाना सदर सिरसा के हवालात में उसे रखा गया। जब वे सिपाही अनिल को ड्यूटी बारे हिदायत दे रहे थे, तभी आरोपी राजीव ने हवालात के अंदर आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने अपना सिर लोहे की सलाखों पर दे मारा। इससे उसके सिर में चोटें आईं। ड्यूटी कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed