फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Ten students passed HCL Tech B exam, got offer letter

दस विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की एचसीएल टैक बी की परीक्षा, मिला ऑफर लेटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ten students passed HCL Tech B exam, got offer letter
जिला के विद्यार्थियों ऑफर लेटर देते शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर। संवाद - फोटो : Sirsa
सिरसा। शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के तहत होनहार विद्यार्थियों की एचसीएल टैक बी की प्रवेश परीक्षाएं ली जाती हैं। इसके तहत जिले के 10 विद्यार्थियों ने एचसीएल टैक बी की परीक्षा को उत्तीर्ण कर लिया है। इन विद्यार्थियों को पंचकूला में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कंपनी का ऑफर लेटर दिया।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों को एचसीएल कंपनी द्वारा विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान प्रत्येक माह 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। बता दें कि ट्रेनिंग के बाद बच्चों को 1 लाख 70 हजार से 2 लाख 70 हजार के बीच पैकेज पर कंपनी समायोजित करने की योजना है। इसके तहत ही विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाती है। जून माह में टैक बी की जिला में परीक्षा ली गई थी। इसमें 217 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा दी।
विज्ञापन

प्रदेश से 263 विद्यार्थियों का चयन
कार्यक्रम में प्रदेशभर से 263 विद्यार्थियों को चयनित किया गया है। जिन्हें कार्यक्रम के दौरान लेटर वितरित किए गए। सिरसा से डीपीसी बूटाराम, एपीसी गोपाल कृष्ण शुक्ला व एपीसी शशि सचदेवा ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं के गणित विषय के पढ़ने वाले विद्यार्थी ले सकते हैं भाग
हर साल शिक्षा विभाग की ओर से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की एचसीएल परीक्षा ली जाती है। जिन विद्यार्थियों के पास 12वीं कक्षा में गणित संकाय है, वही विद्यार्थी इस परीक्षा को दे सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को 12वीं के बाद सीधा कंपनी में नौकरी दी जाती है। वहीं पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को ट्रेनिंग दी जाएगी और साथ में ही 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
फिलहाल ऑनलाइन दी जाएगी ट्रेनिंग
जिले के चयनित 10 विद्यार्थियों को फिलहाल पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रेनिंग दी जाएगी। इन विद्यार्थियों को कंपनी ने लैपटॉप भी दिया है। इसी माह से विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भी शुरू हो जाएगी। वहीं एक साल बाद नोएडा स्थित कंपनी के कार्यालय में अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा।

वर्जन
जिले के कुल 217 विद्यार्थियों ने एचसीएल टैक बी की परीक्षा दी थी। जिसमें से 10 विद्यार्थियों को चयन हो चुका है। जिन्हें शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्जर ने ऑफर लेटर प्रदान किया है। इसी माह से विद्यार्थियों का ऑनलाइन प्रशिक्षण और छात्रवृत्ति शुरू हो जाएगी।
- गोपाल कृष्ण शुक्ला, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed