फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Temperature dropped due to cold air, people got relief from heat

ठंडी हवा से गिरा तापमान, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to cold air, people got relief from heat
मौसम में बदलाव होने के बाद चली आंधी के बीच गुजरती स्कूटी सवार युवतियां। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। दिनभर उमस के बाद शाम को बदले मौसम ने लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत दी है। दिनभर जिला वासी बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन देर शाम तक कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी ही हुई। शाम को चली ठंडी हवा से तापमान में करीब चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि शुक्रवार को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा तेज आंधी के कारण कई क्षेत्रों में तारे टूटने से लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ा।
वीरवार को अलसुबह से तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। दोपहर तक आसमान में घने बादल मंडराते रहे हैं और दोपहर बाद चली धूल भरी आंधी के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद ठंडी हवा ने लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। वीरवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

400 से अधिक आईं शिकायतें, 50 ट्रांसफार्मरों के उड़े फ्यूज
वीरवार को बिजली बाधित होने से 400 से अधिक लोगों ने सुविधा केंद्र में शिकायत दर्ज करवाई है। आंधी के कारण पांच स्थानों पर बिजली के तार भी टूट गए, जबकि सुबह लोड अधिक होने से करीब 50 ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए। कई क्षेत्रों में दो से तीन घंटे तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्कों व बाजार में बढ़ी रौनक
शाम को मौसम सुहावना होने के बाद शहर के पार्कों में लोगों की भीड़ भी बढ़नी शुरू हो गई। पार्कों में बच्चे खेलते हुए भी नजर आए। दूसरी तरफ बाजार में भी बीते कई दिनों से लोगों की नाम मात्र ही आवाजाही देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed