फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Teams from Nanakpur, Adampur, Umri and Narnaul are in the semi-finals.

Sirsa News: नानकपुर, आदमपुर, उमरी और नारनौल की टीम सेमीफाइनल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Teams from Nanakpur, Adampur, Umri and Narnaul are in the semi-finals.
सिरसा। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में वालीबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए ​खिलाड़ी। संस्थान
सिरसा। हरियाणा राजकीय बहुतकनीकी विभाग के तत्वावधान में आयोजित इंटर-पॉली वाॅलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में हुआ। यह प्रतियोगिता 14 नवंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हरियाणा राज्य के 13 विभिन्न पॉलिटेक्निक संस्थानों से टीमें अपने इंचार्ज के साथ सिरसा पहुंची हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले के पश्चात चार टीमों राजकीय पॉलिटेक्निक, नानकपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक, आदमपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक, नारनौल, राजकीय पॉलिटेक्निक उमरी ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के लिए यह एक गौरवमय अवसर है कि उसे इस राज्य स्तरीय वालीबॉल इंटर-पॉली प्रतियोगिता की मेजबानी करने का मौका मिला है।
विज्ञापन


इंटर-पॉली वाॅलीबाल प्रतियोगिता का पहला दिन अत्यंत उत्साहपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में राजकीय बहुतकनीकी के प्राचार्य राजेंदर कुमार जिंदल के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संस्थान के उप-प्राचार्य गजे सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उनको प्रतियोगिता में पूरे जोश व दमखम से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उन्हें प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी और उनके द्वारा किए गए प्रबंधों की प्रशंसा की। इस अवसर पर मन्नू लाल, बलविंदर कंबोज , सुभाष चंद्र, देवेंद्र कुमार, संजीव कुमार टूटेजा, मोहित कुमार), प्रेसिडेंट स्पोर्ट्स अरविंदर सिंह, और ऑफिस इंचार्ज स्पोर्ट्स हरनेक सिंह भी उपस्थित रहे।



प्रतिभागी टीमें और इंचार्ज

संस्थान का नाम, इंचार्ज का नाम

- राजकीय पॉलिटेक्निक, धांगड़ सुरेंद्र कुमार

- राजकीय पॉलिटेक्निक, हिसार संदीप कुमार

- राजकीय पॉलिटेक्निक, नानकपुर प्रदीप गिल

- राजकीय पॉलिटेक्निक, सोनीपत दीपक

- राजकीय पॉलिटेक्निक, उमरी सुमित कुमार एवं नरेश कुमार

- राजकीय पॉलिटेक्निक, महम अलका

- राजकीय पॉलिटेक्निक, नारनौंद देवेंद्र कुमार एवं प्रवीण

- वीटीआई, रोहतक मंजीत कुमार

- एसजीपी, दामला चंद्र पाल

- राजकीय पॉलिटेक्निक, चीका बलराज

- राजकीय पॉलिटेक्निक, जमालपुर योगेश पातड़

- राजकीय पॉलिटेक्निक, आदमपुर मनोज गोस्वामी

- राजकीय पॉलिटेक्निक, सिरसा प्रतीक जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed