फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   team removed encroachment from Dabwali and Circular Road

नप टीम ने डबवाली और सर्कुलर रोड से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 18 Feb 2021 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
team removed encroachment from Dabwali and Circular Road
दुकान के बाहर रखे बोर्ड को जब्त करते नप कर्मी। - फोटो : Sirsa
नगर परिषद की टीम की ओर से अब हर रोज बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान करीब एक ट्राली में भरकर अतिक्रमण का सामान उठाया गया। वहीं दुकानदारों की ओर से मनमानी किए जाने के कारण अब नगर परिषद कर्मी सुबह से शाम तक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर बाजार का निरीक्षण करेंगे। अगर कोई दुकानदार का बाहर सामान पाया जाता है तो उसे जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार को भी नगर परिषद टीम ने डबवाली और सर्कुलर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानदारों द्वारा बाहर रखे गए सामान को जब्त किया गया। जबकि कई दुकानदारों को सामान अंदर रखने को लेकर चेतावनी भी दी गई। ताकि आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़ा। हालांकि इस रोड पर काफी दुकानदारों की ओर से सामान रोड के साथ रखा जाता है। जिसके कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। सर्कुलर रोड स्थित एक दुकानदार द्वारा फुटपाथ पर सामान रखा गया था। ऐसे में मौके पर पहुंची टीम ने जब सामान को जब्त करना चाहा तो दुकानदार ने धौंस दिखानी शुरू कर दी और नप कर्मियों के साथ बहस करनी शुरू कर दी। जिसके पश्चात आसपास के लोगों ने दुकानदार को समझाया। नगर परिषद कर्मियों ने दुकान के बाहर रखे सामान को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

दुकानों के बाहर मिला कूड़ा तो कटेगा चालान
बाजार में सुबह के समय नगर परिषद कर्मचारियों की ओर से सफाई की जाती है। लेकिन जब दुकानदार दुकान को खोलते हैं तो कूड़ा रोड के बीच और दुकान के आगे फैला देते हैं। ऐसे में अब नगर परिषद की ओर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि निरीक्षण के दौरान अगर कोई भी दुकानदार दुकान के बाहर कूड़ा फेंकता है या कूड़े का ढेर लगाता है तो उस दुकानदार का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बाजार में दुकानदारों को कई बार चेतावनी दे चुके हैं लेकिन इसके बाद भी दुकानदार मनमानी कर रहे है। अब बाजार में दिनभर नगर परिषद के कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर गश्त करेंगे। अगर कोई भी दुकानदार बाहर सामान रखते है तो उसका चालान किया जाएगा।
- राजकुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।

सर्कुलर रोड पर दुकान के बाहर रखे बिजली के सामान को हटवाते नप कर्मी।

सर्कुलर रोड पर दुकान के बाहर रखे बिजली के सामान को हटवाते नप कर्मी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed