{"_id":"6abea22abedb61af4b08c2fe","slug":"attack-on-youth-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165960-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बस अड्डे के पास युवक पर हमला, लोहे के कड़े से सिर पर वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बस अड्डे के पास युवक पर हमला, लोहे के कड़े से सिर पर वार
Thu, 01 Oct 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। मंगलवार दोपहर बस अड्डा स्थित मंदिर के पास राकेश और कुलदीप पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। गांव अली मोहम्मद निवासी राकेश ने पुलिस को शिकायत दी।
उसने बताया कि साहुवाला सेकंड निवासी अविनाश और जस अपने चार-पांच साथियों के साथ आए। अविनाश ने राकेश पर वीडियो बनाने का आरोप लगाया। राकेश के इन्कार करने पर अविनाश ने लोहे के कड़े से उसके सिर पर वार किया।
कुलदीप बचाने आया तो जस ने उसके सिर पर लोहे के कड़े से चोट मारी। अन्य युवकों ने दोनों से लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। आरोपियों ने उन्हें रास्ता रोककर दोबारा भी पीटा। जांच अधिकारी रण सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।