{"_id":"6abea0d16cc64b29480b8da9","slug":"rape-with-minor-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165991-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 13 वर्षीय नाबालिग से युवक ने दोस्त के घर में किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 13 वर्षीय नाबालिग से युवक ने दोस्त के घर में किया दुष्कर्म
Thu, 01 Oct 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय नाबालिग से 24 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना में युवक का दोस्त भी शामिल था। महिला थाना पुलिस ने पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि 25 सितंबर को पड़ोस में रहने वाला एक युवक व उसका दोस्त उसे जबरन एक मकान में ले गए। यहां पड़ोस में रहने वाले युवक ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसने परिजनों को आपबीती बता दी।
इसके बाद परिजन महिला थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपी नाबालिग को अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
दोनों आरोपी दोस्त हैं और एक ही दुकान में काम करते हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। मुख्य आरोपी के दोस्त के मकान में दुष्कर्म की उक्त घटना हुई है। घटना के समय दोस्त की पत्नी जागरण में गई हुई थी।