फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   youth body found near gatta factory

Sirsa News: गत्ता फैक्टरी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

Thu, 01 Oct 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 01 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
youth body found near gatta factory
लोगों ने युवक की मौत नशे से होने की आशंका जताई
विज्ञापन




फोटो 13

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। शहर के बालासर रोड स्थित एक गत्ता फैक्टरी के पास वीरवार सुबह 30 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलने पर रानियां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नकोडा गांव के छिंद्रपाल के रूप में हुई है।
छिंद्रपाल देर रात से गत्ता फैक्टरी के नजदीक पड़ा था। सुबह आसपास के लोगों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे की हालत में होने की बात सामने आई। उसकी मौत नशे की अधिक मात्रा या किसी अन्य कारण से हुई। इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि छिंद्रपाल के भाई के बयान दर्ज किए गए हैं। भाई के अनुसार, छिंद्रपाल एक वर्ष से नशा करता था और कई दिनों से गत्ता फैक्टरी में मजदूरी कर रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण पता चलेगा।
नशे की समस्या और ग्रामीणों की मांग
क्षेत्र में नशे की समस्या को लेकर लोगों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने नशे पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस से लगातार कार्रवाई और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की। रानियां थाना में स्टाफ की कमी भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। क्षेत्र वासियों ने रानीपुर थाना में पुलिस बल की संख्या बढ़ाने तथा नशे और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्ती से कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जांच अधिकारी रामकुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed