फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Teachers were trained to prepare students for Olympiads.

Sirsa News: विद्यार्थियों को ओलंपियाड के लिए सक्षम बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Teachers were trained to prepare students for Olympiads.
सिरसा।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद ​शिक्षक व डिंग डाइट
सिरसा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक उच्च विद्यालय, खैरपुर में जिला स्तरीय दो दिवसीय गणित ओलंपियाड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य जिले के गणित प्रवक्ताओं व अध्यापकों को बीजगणित, ज्यामिति, संख्या प्रणाली, तार्किक क्षमता और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित आधुनिक शिक्षण तकनीकों से अवगत करवाना रहा, ताकि वे विद्यार्थियों को ओलंपियाड स्तर की तैयारी करवाने में सक्षम बन सकें।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जिला शिक्षा मुख्यालय से जिला गणित विशेषज्ञ डॉ. प्रिय दर्शन बेनीवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि गणित ओलंपियाड की तैयारी केवल कठिन प्रश्न हल करवाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के भीतर तार्किक विश्लेषण, समस्या समाधान क्षमता और विषय के प्रति गहरी समझ विकसित करने की प्रक्रिया है।
विज्ञापन


अध्यापकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों व डिजिटल टूल्स में दक्ष बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वे विद्यार्थियों को अधिक रोचक एवं प्रभावी तरीके से पढ़ा सकें। यह कार्यक्रम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्या विजय लक्ष्मी के निर्देशन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------

35 गणित प्रवक्ताओं ने लिया हिस्सा

प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 35 गणित प्रवक्ताओं ने भाग लिया। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में बीजगणितीय समीकरणों, बहुपदों, द्विघात समीकरण, त्रिभुजों, वृत्तों, ज्यामितीय प्रमेयों, संख्या पद्धति और तार्किक क्षमता से जुड़े जटिल प्रश्नों को सरल विधियों से हल करने के तरीके साझा किए गए। साथ ही, ओलंपियाड में पूछे जाने वाले विभिन्न प्रकार के पैटर्न आधारित प्रश्नों, डेटा इंटरप्रिटेशन और लॉजिकल रीजनिंग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विशेष सत्र आयोजित किए गए।

------------------

पिछले वर्षों के ओलंपियाड प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करवाया

प्रशिक्षण के दौरान पिछले वर्षों के ओलंपियाड प्रश्नपत्रों का विस्तृत विश्लेषण करवाया गया। प्रशिक्षकों ने अध्यापकों को यह भी बताया कि किन विषयों पर विद्यार्थियों को अधिक समय देना चाहिए और किन क्षेत्रों में अक्सर कठिनाई आती है। इसके लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों, मॉडल प्रश्नों, समूह चर्चा और प्रायोगिक अभ्यासों को शामिल किया गया। उद्देश्य यह था कि हर शिक्षक अपने स्कूल में गणित विषय को अधिक आकर्षक बनाते हुए विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तर्कशक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सके।

---------------

अध्यापकों की शिक्षण क्षमता को मिलेगी मजबूती

यह प्रशिक्षण अध्यापकों की शिक्षण क्षमता को मजबूत करेगा, जिससे विद्यार्थी ओलंपियाड के साथ-साथ राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। ओलंपियाड स्तर की प्रतियोगिताओं में बीजगणित, ज्यामिति, संख्या प्रणाली, तार्किक क्षमता, पैटर्न पहचान, डेटा इंटरप्रिटेशन जैसे उच्च स्तरीय प्रश्नों का नियमित अभ्यास कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें।


--------------------



ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल अध्यापकों की क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि पूरी शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गणित जैसे विषय को आनंददायक बनाने के लिए अध्यापकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण ने जिले में गणित शिक्षा को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए ओलंपियाड तैयारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम स्थापित किया है। --- डॉ. अनिल बिश्नोई, गणित प्रवक्ता, डिंग डाइट सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article