{"_id":"6526e1c4abf4b6fa1e0fb9c6","slug":"task-force-committee-conducted-raids-and-rescued-three-children-doing-child-labour-sirsa-news-c-128-1-slko1008-7923-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टास्क फोर्स कमेटी ने मारे छापे, बाल मजदूरी करते तीन बच्चों को छुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टास्क फोर्स कमेटी ने मारे छापे, बाल मजदूरी करते तीन बच्चों को छुड़वाया
Wed, 11 Oct 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालांवाली। जिला टास्क फोर्स कमेटी सिरसा के सहायक श्रम आयुक्त के निर्देशानुसार बुधवार को कालांवाली में बाल श्रम मुक्त करवाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गठित जुवेनाइल पुलिस यूनिट, डीसीपीओ सिरसा, जिला शिक्षा विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन सर्विसिस व जिला एंटी ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने संयुक्त रूप से शहर में विभिन्न बाजारों में मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट व होटल आदि कई जगहों पर छापामारी की।
इस दौरान टीम को एक मिठाई की दुकान और दो बाइक मैकेनिक के पास 18 वर्ष की आयु से कम के तीन नाबालिग बच्चे मिले। जिन्हें विभाग अपने साथ ले गया और दुकानदारों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बाल मजदूरी न करवाने की चेतावनी दी। जिला बाल संरक्षण अधिकारी डॉ. गुरप्रीत कौर ने बताया कि नाबालिग बच्चों से मजदूरी करवाना गैरकानूनी है। ऐसा करने से बच्चे अपने जीवन के मुख्य उद्देश्य से भटक जाते हैं और उनमें हीनभावना पनपने लगती है। वे समाज की मुख्य धारा से दूर रहने लगते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी कोई नाबालिग बच्चा बालश्रम या बंधुआ मजदूरी करता मिले तो उसके बारे में जिला बाल संरक्षण कार्यालय में शिकायत अवश्य करें। इस मौके पर बाल संरक्षक टीम की सोशल वर्कर मीनाक्षी और शिक्षा विभाग के जयमल सहित कई टीम सदस्य मौजूद रहे।