फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Target to win all ten Lok Sabha seats in Haryana said Sailaja

Haryana: सिरसा में कांग्रेस की जनसंदेश रैली, सैलजा बोलीं- हरियाणा में लोकसभा की सभी दस सीटें जीतने का लक्ष्य

Sun, 28 Jan 2024 12:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Jan 2024 12:07 AM IST
सार

सिरसा में नई अनाजमंडी में कांग्रेस की जनसंदेश रैली में कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा पर निशाना साधा। कुमारी सैलजा बोलीं कि प्रदेश में नशे में सिरसा का पहला नंबर है।

विज्ञापन
Target to win all ten Lok Sabha seats in Haryana said Sailaja
जनता का अभिवादन करतीं कुमारी सैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में नई अनाजमंडी में कांग्रेस की जनसंदेश रैली में शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में हरियाणा की दसों सीट जीतने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


कुमारी सैलजा ने कहा कि भगवान श्रीराम सभी के दिलों में वास करते हैं। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा में रजिस्ट्री और शराब घोटाले हुए, लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। सरकार केवल किसानों को तंग करने का काम कर रही है।
विज्ञापन


जनसंदेश रैली में कुमारी सैलजा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 70 साल में कभी जुमला शब्द राजनीति में नहीं सुना था। भाजपा के लोग जुमलेबाज शब्द लेकर आए। उन्होंने कहा कि सिरसा में युवा नशे से बर्बाद हो रहा है। प्रदेश में नशे में पहला नंबर सिरसा जिले का आता है। इसके बाद गुरुग्राम और फरीदाबाद आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा युवाओं को बर्बाद कर रहा है और शासन-प्रशासन ने आंखें मूंद रखी हैं। सरकार नशे से मरने वाले युवाओं के आंकड़े तक छुपाने का काम कर रही है। सिरसा के लोगों ने विषम परिस्थितियों में भी कांग्रेस का झंडा बुलंद रखा और उम्मीद है कि आगे भी रखेगी।

रैली में पहुंचे रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि किसान आज उत्पीड़न और भाजपा सरकार की अनदेखी का शिकार है। पिछले चुनावों के समय दुष्यंत चौटाला ने मनोहर लाल को यमुना पार भेजने का नारा दिया और मनोहर लाल ने पूरे परिवार को हथकड़ी लगाने का दावा किया था। जनता ने भाजपा को जनमत नहीं दिया, बल्कि नकार दिया।

बावजूद इसके भाजपा-जजपा की सरकार बनी। सरकार ने किसानों पर तरह-तरह के कर लगा दिए हैं। किसानों का कर्ज माफ करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार के पैसा नहीं है। केंद्र सरकार 19 हजार करोड़ से ज्यादा कर्ज बड़े उद्योगपतियों का माफ कर रही है।

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का आलम यह है कि यहां का युवा इजराइल जाने को मजबूर है। सुरजेवाला ने कहा कि आज एचपीएससी को हेरा-फेरी सर्विस कमीशन कहा जाता है। नौकरियों में इतनी धांधली होने के बावजूद इस सरकार में एक भी आरोपी को आज तक सजा नहीं हुई।


सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर तंज कसते हुए कहा कि 23 दिसंबर को हरियाणा विधानसभा में मुख्यमंत्री ने एक लाख 6 हजार नौकरियां देने का वादा किया। दो दिन पहले हिसार में 30 लाख नौजवानों को नौकरी देने का जुमला फेंक दिया। इस दौरान पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी, पूर्व मंत्री अतर सिंह, विधायक रेणुबाला, पूर्व विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed