{"_id":"658f073acea102608805acc6","slug":"target-of-spraying-nano-urea-on-7000-acres-bottle-will-be-given-for-rs-100-sirsa-news-c-128-1-sir1002-12619-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 7000 एकड़ पर नैनो यूरिया छिड़काव का लक्ष्य, 100 रुपये में दी जाएगी बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 7000 एकड़ पर नैनो यूरिया छिड़काव का लक्ष्य, 100 रुपये में दी जाएगी बोतल
Fri, 29 Dec 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल कम करने के लिए प्रदेश सरकार किसानों को आधी कीमत पर नैनो यूरिया देगी। कृषि विभाग ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर जिला सिरसा में 7000 एकड़ पर नैनो यूरिया छिड़काव का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत नैनो की बोतल 100 रुपये में दी जाएगी।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डाॅ. सुखदेव सिंह ने बताया कि रासायनिक उर्वरकों के ज्यादा इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरता में गिरावट आती है। फसल व सब्जियों पर इसका प्रभाव भी पड़ता है। नाइट्रोजन युक्त उर्वरक मिट्टी की उपजाऊ शक्ति को काम करते हैं। यह पीएच व पोटेशियम उर्वरक पोषक तत्वों के संतुलन को बिगाड़ देते हैं। नाइट्रोजन ऑक्साइड जो अन्य वायुमंडलीय गैसों के साथ मिलकर इसमें योगदान करते हैं, इससे वायु प्रदूषित होता है। इतना ही नहीं है खेत में ड्रोन व अन्य माध्यम से छिड़काव का प्रबंध भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को टारगेट दिए गए हैं।किसान को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण विवरण के साथ ही नैनो यूरिया के लिए भी आवेदन करना होगा।