फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Taking selfie standing on the roof of goods train, died due to electrocution

मालगाड़ी की छत पर खड़ा होकर ले रहा था सेल्फी, करंट लगने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Taking selfie standing on the roof of goods train, died due to electrocution
सिरसा। माल गोदाम में खड़ी माल गाड़ी की छत पर चढ़कर सेल्फी लेने के दौरान युवक बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राघव अग्रवाल निवासी नोहरिया बाजार के रूप में हुई है। घटना वीरवार देर शाम साढ़े छह बजे के बाद की है। माल गोदाम में खड़ी माल गाड़ी की छत पर युवक चढ़ गया और सेल्फी लेने के लिए जैसे ही उसने हाथ ऊपर किया तो वह बिजली के तारों की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने बताया कि युवक को मालगाड़ी पर चढ़ते देखकर उन्होंने उसे रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन इतने में ही वह करंट की चपेट में आ गया। युवक के पास आकाश इंस्टीट्यूट का आईकार्ड बरामद हुआ है। आरपीएफ इंचार्ज ऊषा निरंकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed