फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Take inspiration from the movement, donated 250 acres of land

आंदोलन से प्रेरणा ले दान की 250 एकड़ भूमि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Take inspiration from the movement, donated 250 acres of land
बच्चों के साथ बैठकर चरखा कातते सीताराम बागला। - फोटो : Sirsa
सिरसा। महात्मा गांधी के आदर्श मान जिले में एक परिवार उनका आज भी अनुसरण कर रहा है। उक्त परिवार की महात्मा गांधी में ऐसी आस्था है कि उन्होंने शहर में उनके नाम पर अनाज मंडी में पार्क स्थापित करवाया। महात्मा गांधी की जयंती या फिर पुण्यतिथि पर ये वहां कार्यक्रम जरूर आयोजित करते हैं।
विज्ञापन

अनाज मंडी में शहर का एकमात्र महात्मा गांधी पार्क है। जिसकी स्थापना सिरसा के पूर्व विधायक सीताराम बागला के प्रयासों से 1969 किया गया था। तत्कालीन एसडीएम बीपी धीर ने पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का शिलान्यास किया। इसके पश्चात 28 जनवरी 1970 को तत्कालीन राज्यपाल बीएन चक्रवर्ती ने प्रतिमा का अनावरण किया। तब से लेकर अब तक उक्त पार्क का सीताराम बागला के निधन के बाद उनके परिजन इसकी देखरेख कर रहे हैं। सीताराम बागला के पुत्र प्रवीन बताते है कि उनके पिता महात्मा गांधी के अनुयायी रहे हैं। वे हमेशा उनके द्वारा दिखाई गई आदर्श राह पर चलने की कोशिश करते थे। उन्होंने अहिंसा का रास्ता अपनाया और समाजसेवी के रूप में कार्य किया। प्रवीन ने बताया कि उनके पिता सीताराम बागला 1962 से लेकर 67 तक राजनीति में रहे और सिरसा के विधायक के रूप में कार्य किया। 1967 के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी।
विज्ञापन

महात्मा गांधी का अनुसरण कर कातते थे चरखा
सीताराम बगला महात्मा गांधी से सीख ले उनकी तरह ही चरखा कातकर वस्त्र बनाते थे। अपनी जीवन यात्रा पूरी होने तक उन्होंने चरखा काता। गांधीजी की तरह ही उन्होंने भी हमेशा खादी वस्त्र पहने। सादा जीवन जीते हुए लोगों की परेशानियां दूर करने के लिए संघर्षशील रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

250 एकड़ भूमि की गरीबों के नाम
अपने पिता के बारे में बताते हुए प्रवीन ने कहा के विनोबा भावे की भू-दान आंदोलन से प्रेरणा लेकर उन्होंने 250 एकड़ भूमि जरूरतमंदों के लिए दान कर दी। उनकी गांव रिसालियाखेड़ा, ढूकड़ा में कुल 250 एकड़ जमीन थी। जिसे उन्होंने भू-दान आंदोलन को दौरान विनोबा भावे और बाबू जयप्रकाश नारायण के हाथों से बंटवा दी।

पार्क में आज सर्वधर्म प्रार्थना
प्रवीन ने बताया कि अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क में सर्वधर्म प्रार्थना का हर साल की भांति आयोजन किया जाएगा। जिसमें शहर के समाजसेवी, नेता व उनके परिजन शिरकत करेंगे। प्रार्थना का समय सुबह 8 बजे होगा।

गांव ढूकड़ा में बाबू जयप्रकाश नारायण से जमीन बंटवाते सीताराम बागला

गांव ढूकड़ा में बाबू जयप्रकाश नारायण से जमीन बंटवाते सीताराम बागला- फोटो : Sirsa

अनाज मंडी स्थित पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा।

अनाज मंडी स्थित पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed