फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sweepers strike

Sirsa News: पांच दिन की हड़ताल से चरमराई शहर की सफाई व्यवस्था,

Tue, 11 Aug 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 11 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
sweepers strike
 रात के समय कचरा उठाने के ​लिए पहुंचे एजेंसी के कर्मचारी। यूनियन 
बारिश ने बढ़ाई दुश्वारियां, शहर में 400 मीट्रिक टन के आसपास कचरा
विज्ञापन

फोटो -- 34,35
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की पिछले पांच दिनों से जारी हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लगातार हो रही बरसात ने हालात और खराब कर दिए हैं। शहर के विभिन्न डंपिंग पॉइंटों पर कई दिनों से पड़ा कचरा सड़ने लगा है जिससे उठ रही दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।
रविवार को रात के समय में जब एजेंसी के कर्मचारियों ने रात के समय सफाई करने का प्रयास किया तो वहां पर यूनियन के प्रधान व अन्य कर्मचारी पहुंच गए। इसके बाद विवाद बढ़ते देखकर एजेंसी के कर्मचारी मौके से चले गए।
विज्ञापन

डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियां नहीं चलने के कारण घरों में जमा कचरा भी अब सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई देने लगा है। मजबूरी में लोग घरों का कचरा आसपास के डंपिंग पॉइटों या खाली स्थानों पर डाल रहे हैं। इससे पहले से जमा कचरे के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बस स्टैंड, बेगू रोड, शाह सतनाम चौक के पास, डाकघर क्षेत्र, शिव चौक, हिसारिया बाजार, गोल दिग्गी चौक, नौहरिया बाजार, वाल्मीकि चौक, अनाज मंडी रोड, संस्कृति स्कूल के पास, रानियां रोड, सब्जी मंडी, गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के आसपास और डबवाली रोड समेत कई स्थानों पर बनाए गए डंपिंग प्वाइंट कचरे से अटे पड़े हैं।
कचरे की उठान नहीं होने के कारण यह डंपिंग पॉइंटों से बाहर तक फैल गया है। बारिश के कारण कचरा गीला होने से स्थिति और गंभीर हो गई है। कई जगह कचरा सड़क तक पहुंच गया है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।
दुकानदारों का बैठना हुआ मुश्किल मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह लगे कचरे के ढेर से दुकानदार भी परेशान हैं। दुकानदारों का कहना है कि कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण दुकानों पर बैठना तक मुश्किल हो गया है।
गर्मी और बरसात के मौसम में कचरे के ढेर से बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। बदबू के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही पर भी असर पड़ रहा है। वहीं, घरों से उठान नहीं होने के कारण बाजारों के आसपास के एरिया में भी लोग सड़कों व खुली जगहों पर कचरा डाल रहे हैं। इस कारण बाजार के आसपास बदबू भरा माहौल बना हुआ है।

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश कुमार व मनोज अठवाल आदि का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल के चलते डोर-टू-डोर कचरा उठाने की व्यवस्था भी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई दिनों से घरों में जमा कचरे के कारण लोगों को मजबूरी में उसे इधर-उधर डालना पड़ रहा है। इससे शहर में कचरे का संकट लगातार गहराता जा रहा है। हमारी प्रशासन से मांग है कि प्रशासन रात के समय में सफाई करवाकर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed