{"_id":"63c04728266b7350207daba1","slug":"suspicion-was-on-the-character-on-hearing-the-argument-the-father-killed-the-daughter-by-hitting-her-on-the-head-sirsa-news-hsr6522952144","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चरित्र पर था शक, कहासुनी होने पर पिता ने बेटी के सिर पर डंडा मारकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चरित्र पर था शक, कहासुनी होने पर पिता ने बेटी के सिर पर डंडा मारकर की हत्या
विज्ञापन
भारत नगर में सूचना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस टीम। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। चरित्र पर शक में एक पिता ने सिर पर डंडा मारकर बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद मुख्य गेट को ताला लगाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पिता वेदपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के भारत नगर निवासी वेदपाल की बेटी 26 वर्षीय मोनिका की शादी करीब 12 वर्ष पहले शहर के कंगनपुर रोड निवासी चरणजीत सिंह के साथ हुई थी। उसका आठ वर्ष का बच्चा भी है। करीब आठ माह पहले मोनिका और उसके पति में अनबन हो गई और उनके तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा था। इसके बाद मोनिका अपने पिता के साथ ही भारत नगर में रह रही थी।
तलाक को लेकर पिता और बेटी में अनबन हो गई। बुधवार को मोनिका का भाई सहित परिवार के अन्य सदस्य रिश्तेदारी में गए हुए थे। घर पर मोनिका व उसका पिता वेदपाल थे। बुधवार रात को दोनों में अनबन होने के कारण वेदपाल ने मोनिका के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वेदपाल को बेटी के चरित्र पर शक था और वह शराब का सेवन भी करता था। सुबह होश आने के बाद वह घर के गेट को ताला लगाकर फरार हो गया। सुबह जब पड़ोसियों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोपहर करीब दो बजे मौके पर पहुंचकर स्थिति जांची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने अब मृतक के भाई मित्र सेन के बयान दर्ज कर पिता वेदपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
----
वर्जन
मृतक की अपने पति के साथ अनबन चल रही थी। इसके कारण वह आठ माह से अपने पिता के पास ही रह रही थी। रात को दोनों घर पर थे और परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। आपस में कहासुनी होने के कारण पिता ने बेटी के सिर पर वार कर उसकी हत्या की। मृतका के पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- साधूराम, डीएसपी, सिरसा।