फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sushil brahmin sabha pradhan

सुशील शर्मा श्री ब्राह्मण महासभा के सर्वसम्मति से पुन: बने प्रधान

Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
sushil brahmin sabha pradhan
 सुशील शर्मा को प्रधान बनने पर बधाई देते हुए। संस्था।
फोटो - 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। श्री ब्राह्मण महासभा जिला सिरसा के सभी सदस्यों की सोमवार को प्रधान सुशील शर्मा की अध्यक्षता में श्री चाचान धर्मशाला में बैठक हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से सुशील शर्मा को प्रधान पद के लिए चुना गया।
महासचिव सुधीर सारस्वत ने बताया कि बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने 3 वर्षों के लिए नए पदाधिकारियों के चयन, नए सदस्य बनाने पर विचार-विमर्श किया। नई कार्यकारिणी के लिए सभी से सुझाव मांगे गए। बैठक में विजय शर्मा को चुनाव करवाने के लिए अधिकृत किया गया। विजय शर्मा ने सभी सदस्यों से प्रधान पद के लिए नाम आमंत्रित किए। सदस्यों ने एक स्वर में सुशील शर्मा को प्रधान पद के लिए चुने जाने पर सहमति प्रदान की। इस प्रकार सर्वसम्मति से सुशील शर्मा पेट्रोल पंप वाले को प्रधान व उनकी कार्यकारिणी को आगामी 3 वर्षों के लिए यथावत रखा गया। इसके अलावा, प्रधान सुशील शर्मा को कार्यकारिणी के विस्तार की भी अनुमति प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोशनलाल वशिष्ठ, विजय शर्मा लेमन वाले, दाधीच ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष शर्मा, जिला अध्यक्ष रघुवीर शर्मा, सुभाष शर्मा, सतीश शर्मा, मोहनकृष्ण शर्मा, घनश्याम शर्मा, अशोक शर्मा मीरपुर वाले, वेदप्रकाश शर्मा सरपंच चाडीवाल, हुकमचंद सांखी, संजय शर्मा नीटू, सुलतान शर्मा, त्रिलोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed